Tesla के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट से 8% उछला शेयर बाजार, Bitcoin को लेकर किया बड़ा ऐलान
Tesla के सीईओ एलन मस्क के एक ट्वीट से 8% उछला शेयर बाजार, Bitcoin को लेकर किया बड़ा ऐलान
नई दिल्ली। लोकप्रिय कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने हाल ही में बड़ी घोषणा की। एलन मस्क ने बिटकॉइन को लेकर बड़ी घोषणा की, जिसके बाद शेयर मार्केट में 8 फीसदी का उछाल देखने को मिला। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा है कि जल्द ही टेस्ला बिटकॉइन को कार खरीदारी के भुगतान के रूप में स्वीकार करेगी। एलन मस्क के इस ऐलान के इस ऐलान के बाद कंपनी के शेयर में बड़ा उछाल आया ।

टेस्ला के कारों के भारत में आने में क्यों हो रही है देरी
टेस्ला के इलेक्ट्रिक कार भारत में आने में क्यों देरी हो रही है, इसके पीछे का असली वजह एलन मस्क ने ट्वीट करके बताया है। कंपनी के सीईओ ने कहा कि कंपनी भारत में अपनी कारों को लॉन्च करना चाहती है, लेकिन भारत में इलेक्ट्रिक कारों पर इम्पोर्ट ड्यूटी दुनिया के बाकी देशों की तुलना में सबसे अधिक है। यहां मस्क ने भारत में कारों की लॉन्चिंग में हो रही देरी की वजह बताई तो वहीं यूजर्स उन्हें कारों को जल्द से जल्द लॉन्च करने का अनुरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications