EXCLUSIVE: राम भरोसे रघुराम का रिजर्व बैंक, 10 रुपए का सिक्का गायब, 10 पैसे का चलन में

नई दिल्ली। पिछले कई हफ्तों से 10 रुपए के नकली सिक्कों की अफवाह फैली हुई है, लेकिन अभी तक रिजर्व बैंक ने खुलकर इसे लेकर कोई स्पष्टीकरण जारी नहीं किया है।

जब इसकी पड़ताल करने के लिए वनइंडिया की टीम ने रिजर्व बैंक की वेबसाइट खंगाली तो पाया कि वेबसाइट पर 10 रुपए के सिक्के को वेबसाइट के करंसी सेक्शन में रखा ही नहीं गया है।

रिजर्व बैंक है बेखबर

रिजर्व बैंक है बेखबर

रिजर्व बैंक से जब वनइंडिया टीम ने बात की तो पता चला कि अभी तक नकली सिक्के चलने की खबर रिजर्व बैंक के पास पहुंची ही नहीं है। हालांकि, वनइंडिया टीम ने रिजर्व बैंक को एक ई-मेल करके 10 रुपए के नकली सिक्के की अफवाह की बात पूछी है, लेकिन अभी कोई जवाब नहीं आया है।

रिजर्व बैंक से इस बावत भी सवाल पूछा गया है कि आखिर 10, 20 और 25 पैसे के सिक्के बंद हो जाने के बाद भी अब तक ये वेबसाइट पर क्यों दिखाए जा रहे हैं। आइए देखते हैं रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर हैं कौन-कौन सी गलतियां।

10 रुपए के सिक्के की नहीं है तस्वीर

10 रुपए के सिक्के की नहीं है तस्वीर

वेबसाइट के करंसी सेक्शन में सिर्फ 5 रुपए तक के ही सिक्के हैं। यहां पर 10 रुपए के सिक्के की न तो तस्वीर है और न ही इसकी कोई जानकारी यहां पर दी गई है। हालांकि, प्रेस रिलीज के सेक्शन में 10 रुपए के सिक्के को लेकर कुछ जानकारियां दी गई हैं, लेकिन वहां पर भी 10 रुपए के सिक्के की कोई तस्वीर नहीं दिखाई गई है।

10 पैसे के सिक्के भी हैं वेबसाइट पर

10 पैसे के सिक्के भी हैं वेबसाइट पर

रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर यह साफ लिखा है कि वर्तमान में भारत में 10 पैसे, 20 पैसे, 25 पैसे, 50 पैसे, एक रुपया और पांच रुपए मूल्य के सिक्के जारी किए जाते हैं।

आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ने 30 जुलाई 2011 के बाद से 25 पैसे और उससे कम कीमत के पैसों (10 पैसे और 20 पैसे) को बाजार से वापस ले लिया था, जिसके बाद से अब वह चलन में नही हैं, लेकिन वेबसाइट के अनुसार रिजर्व बैंक अभी भी 10, 20 और 25 पैसे के सिक्के जारी करता है।

'अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न' में भी की है गलती

'अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न' में भी की है गलती

अधिकतर वेबसाइट पर 'अक्सर पूछे जाने प्रश्न' नाम का एक सेक्शन होता है, जिसमें वेबसाइट को इस्तेमाल करने वाले यूजर्स को उनके संभावित प्रश्नों के जवाब दिए गए होते हैं।

इन जवाबों में भी रिजर्व बैंक ने यही गलती की है। रिजर्व बैंक ने लिखा है कि वर्तमान में भारत में 10 पैसे, 20 पैसे, 25 पैसे, 50 पैसे, एक रुपया और पांच रुपए मूल्य के सिक्के जारी किए जाते हैं।

'अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न' में दूसरी जगह लिखा है सही

'अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न' में दूसरी जगह लिखा है सही

'अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न' के एक अन्य पेज पर सिक्कों की जानकारी सही दी गई है। यहां पर बताया गया है कि भारत में फिलहाल 50 पैसे, एक रुपए, दो रुपए, पांच रुपए और दस रुपए के सिक्के जारी किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+