टाटा बनाम मिस्त्री विवाद, 9 मार्च को फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
टाटा बनाम मिस्त्री विवाद, फिर से सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, जानें पूरा मामला
नई दिल्ली, 21 फरवरी। साइरस मिस्त्री और टाटा विवाद एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की फिर से सुनवाई होगी। 9 मार्च को देश की सर्वोच्च अदालत साइरस मिस्त्री के पुनर्विचार याचिका पर फैसला किया है। आपको बता दें कि 26 मार्च 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए टाटा समूह के फैसले को बरकार रखा था, जिसमें साल 2016 में साइरस मिस्त्री को टाटा के कार्यकारी अध्यक्ष और टाटा समूह के बोर्ड निदेशक से हटाने का फैसला किया गया है। लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट ने इस फैसले को बरकरार रखा। अब कोर्ट इस फैसले की पुनर्विचार याचिका पर फिर से सुनवाई करेगी।

सुप्रीम कोर्ट अब मामले पर 9 मार्च को सुनवाई करेगी। चीफ जस्टिस एनवी रमण, जस्टिस एएस बोपन्ना और जस्टिस वी रामसुब्रमण्यम की खंडपीठ ने मिस्त्री समूह द्वारा दायर पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई की सहमति जताई है। जजों के बहुमत से ये फैसला लिया गया है, जिसके बाद अब एक मामले में फिर से सुनवाई की स्थिति बनी है। आपको बता दें कि साइरस मिस्त्री को अक्टूबर 2016 में टाटा संस के चेयरमैन पद से हटा दिया गया था। टाटा की ओर से कहा गया कि मिस्त्री अपेक्षा के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर सके, जिसके कारण कंपनी को नुकसान हुआ । साइरस मिस्त्री की ओर से कंपनी के इस फैसले को चुनौती दी गई और मामला कोर्ट में पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications