Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

28 फरवरी तक नहीं जमा करवाया ये नबंर तो बैंक अकाउंट हो जाएगा बंद

अगर 28 फरवरी तक आपने अपने बैंक में अपने पैन कार्ड का डिटेल नहीं जमा करवाया तो आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाएगा।

नई दिल्ली। अगर आपने अब तक अपने बैंक में अपना पैन कार्ड डिटेल नहीं जमा करवाया है तो फौरन करिए। अगर 14 दिनों के भीतर आपने ये नहीं किया तो आपका बैंक अकाउंट बंद हो जाएगा। जी हां अगर 28 फरवरी तक आपने अपने बैंक में अपने पैन कार्ड का डिटेल नहीं जमा करवाया तो आपका बैंक अकाउंट फ्रीज हो जाएगा।

 Submit your PAN card detail to the bank before 28 febuary otherwise your account will be blocked

दरअसल बैंकों ने अपने खाताधारकों को 28 फरवरी तक पैन डिटेल्‍स अपडेट कराने को कहा है। अगर आपके पास पैन कार्ड नहीं है तो आपको फॉर्म-60 भरना होगा। सरकारी बैंकों ने अपने कस्‍टमर्स को पैन डिटेल्‍स मुहैया कराने के लिए लेटर भेज दिया है। अगर तय सीमा के भीतर आप अपना पैन डिटेल बैंक में नहीं जमा करवा पाए तो इनकम टक्स डिपार्टमेंट के आदेश के मुताबिक बैंक आपका अकाउंट फ्रीज कर देगी।

दरअसल आयकर विभाग ने बैंक खातों के लिए पैन कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। पैन डिटेल्‍स केवाईसी मानकों को पूरा करने वाले बैंक अकाउंट के लिए भी जरूरी है। ऐसे में बैंक और पोस्‍ट ऑफिस अकाउंट होल्‍डर्स को किसी भी हालत में 28 फरवरी तक आपको अपने बैंक या पोस्ट ऑफिस में जमा करना होगा। हलांकि ये नियम जीरो बैलेंस और जनधन खाताधारकों पर लागू नहीं होगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+