Asian Paints Share: HSBC ने बढ़ाया एशियन और Berger Paints का टारगेट, सेकंड हाफ में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद
Stock News Today: हांगकांग एंड शंघाई बैंकिंग कॉरपोरेशन (HSBC) ने एशियन पेंट्स लिमिटेड (Asian Paints Ltd) और बर्जर पेंट्स लिमिटेड (Berger Paints Ltd) पर टारगेट प्राइस को अपडेट किया है। ब्रोकरेज ने फाइनेंशियल ईयर (Financial Year) 2026 के सेंकड हाफ में डिमांड में तेजी की उम्मीद जताई है और दोनों कंपनियों के लिए टारगेट बढ़ा दिया है।
HSBC के मुताबिक, बिरला ओपस (Birla Opus) की एंट्री के बाद पेंट कंपनियों के बीच डील इंसेंटिव्स में अब लगभग समानता आ चुकी है, जो कंपटीशन के लिहाज से एक पॉजिटिव संकेत माना जा सकता है। ब्रोकरेज का मानना है कि इंडस्ट्री की बेसिक ग्रोथ सेकंड हाफ में बेहतर हो सकती है, हालांकि बिरला ओपस का रेवेन्यू टारगेट चैलेंज तो रहेगा।

सेकंड हाफ में जबरदस्त ग्रोथ की उम्मीद
HSBC ने एशियन पेंट्स के लिए टारगेट 2,700 रुपए से बढ़ाकर 2,900 रुपए कर दिया है, जबकि बर्जर पेंट्स का टारगेट 620 रुपए से बढ़ाकर 640 रुपए किया है।
सुबह 9:23 बजे एशियन पेंट्स का शेयर 1.1% बढ़कर ₹2,512 पर ट्रेड कर रहा था। वहीं बर्जर पेंट्स के शेयर में 1.2% की तेजी देखी गई और यह 589.80 रुपए पर पहुंचा।
ICICI Securities ने भी बदला रुख
करीब चार साल बाद घरेलू ब्रोकरेज ICICI Securities ने भी पेंट कंपनियों पर अपना नजरिया पॉजिटिव किया है। ब्रोकरेज ने एशियन पेंट्स और बर्जर पेंट्स की रेटिंग को Reduce से बढ़ाकर Add किया है। उनका मानना है कि FY26 में इंडस्ट्री की रेवेन्यू ग्रोथ एक बार फिर रफ्तार पकड़ सकती है।
हालांकि ब्रोकरेज ने इसे Buy की जगह Add (थोड़ा और जोड़ सकते हो) रेटिंग दी है। कारण यह है कि बिरला ओपस, इंडिगो पेंट्स और JSW पेंट्स की मौजूदगी से अब बाजार में कंपटीशन ज्यादा है और पुराने प्लेयर्स के वैल्यूएशन पर दबाव पड़ सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी आपके लिए निवेश सलाह की सलाह नहीं है। निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड फाइनेंशियल एडवाइजर से सलाह लेना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications