Stock Market : सेंसेक्स में 465 अंक की भारी तेजी के साथ बंद
शेयर बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स 464.77 अंक यानि 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 36318.33 के स्तर पर बंद हुआ।
Stock Market : सोमवार की गिरावट से उबर कर शेयर बाजार ने मंगलवार को शानदार तेजी दिखाई। आज सुबह सेंसेक्स (Sensex) तेजी के साथ खुला और दिन भर तेजी ही बनी रही। अंत में शेयर बाजार बंद होते वक्त सेंसेक्स 464.77 अंक यानि 1.30 फीसदी की बढ़त के साथ 36318.33 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी 149.20 अंक यानि 1.39 फीसदी की मजबूती के साथ 10886.80 के स्तर पर बंद हुआ। हालांकि डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का रुख रहा और यह शाम को 11 पैसे की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था।

कई शेयरों में रही अच्छी तेजी
मंगलवार की ट्रेडिंग में विप्रो, टेक महिंद्रा, यश बैंक और एचपीसीएल में सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है। वहीं, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक और गेल में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। ऑयल एंड गैस शेयरों में भी आज अच्छी बढ़त हुई है। बीएसई का ऑयल एंड गैल इंडेक्स आज 1.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ है। आईटी, मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में आज सबसे ज्यादा बढ़त देखने को मिली है।
ज्यादातर इंडेक्स में रही तेजी
निफ्टी का आईटी इंडेक्स 3 फीसदी, मेटल इंडेक्स 1.6 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 0.9 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 1.79 फीसदी बढ़त के साथ बंद हुआ है।
रुपये में रही गिरावट
मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट का रुख रहा। शाम को एक डॉलर के 7104 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। रुपये में कल भी गिरावट रही थी।












Click it and Unblock the Notifications