Stock Market : शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 156 अंक गिरकर बंद
Stock Market : शेयर बाजार सोमवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। आज शेयर बाजार में क्लोजिंग के समय सेंसेक्स 156 अंक गिरकर 35854 अंक के स्तर पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 57 अंक गिरकर 10738 अंक के स्तर पर बंद हुआ। आज सुबह एशियाई बाजारों में बिकवाली के चलते देश के शेयर बाजार भी गिरावट के साथ खुले थे। सोमवार को कारोबार में सबसे ज्यादा दबाव बैंक और फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर पर देखने को मिला। बैंक निफ्टी 200 अंकों से ज्यादा गिरावट के साथ बंद हुआ।

टॉप गेनर्स
आज शेयर बाजार में यस बैंक, इंफोसिस, सनफार्मा और एशियन पेंट्स के शेयर टॉप गेनर्स में रहे।
टॉप लूजर्स
वेदांता, एक्सिस बैंक, L&T, टाटा मोटर्स, इंडसइंड बैंक और ITC के शेयर आज शेयर बाजार में टॉप लूजर्स रहे।
एशियाई बाजारों में गिरावट के साथ हुई थी शुरुआत
चीन में डाटा जारी होने के पहले ही आज प्रमुख एशियाई बाजारों ने लाल निशान में कारोबार शुरू किया। स्ट्रेट टाइम्स में 0.43 फीसदी, हैंगशैंग में 1.51 फीसदी और ताइवान वेटेड में 0.71 फीसदी गिरावट के साथ शुरुआत हुई. कोस्पी में 0.61 फीसदी, सेट कंपोजिट में 0.40 फीसदी और जकार्ता कंपोजिट में 0.67 फीसदी गिरावट रही. वहीं, शंघाई कंपोजिट में 0.62 फीसदी गिरावट है के साथ खुले।
हालांकि थोक महंगाई घटी
दिसंबर 2018 में देश में थोक महंगाई घटकर 3.80 फीसदी के स्तर पर आ गई। यह पिछले 8 माह का निचला स्तर है। इससे पहले अप्रैल 2018 में थोक महंगाई 3.62 फीसदी पर थी। केन्द्रीय सांख्यिकी कार्यालय (CSO) की तरफ से यह आंकड़े जारी किए गए हैं। महंगाई में कमी की वजह मुख्य रूप से फ्यूल और कुछ खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई गिरावट रही. नवंबर में थोक महंगाई 4.64 फीसदी रही थी।












Click it and Unblock the Notifications