Stock Market Holidays: महा शिवरात्रि के दिन स्टॉक मार्केट खुला है या बंद? क्या बैंकों में हो रहे हैं काम-काज?
Stock Market Holidays: आज देशभर में महा शिवरात्रि पर्व की धूम है। देशभर के लोग आज अपने आराध्य भगवान शिव की पूजा कर रहे हैं। भारत भर में बड़ी श्रद्धा के साथ इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन देश भर के कई संस्थानों में छुट्टी रहती है।
लेकिन कुछ संस्थान ऐसे हैं जहां पर महा शिवरात्रि के दिन भी कार्य जारी रहते हैं। यदि आप एक निवेशक या ट्रेडर हैं और आप यह जानना चाहते होंगे कि महा शिवरात्रि 2025 के दिन स्टॉक मार्केट खुलेगा या नहीं। तो चलिए हम आपको इस रिपोर्ट में इसके बारे में सारी जानकारी देते हैं।

क्या महा शिवरात्रि के दिन स्टॉक मार्केट खुलेगा?
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) देश के प्रमुख पर्व-त्योहार और राष्ट्रीय छुट्टियों पर बंद रहते हैं, जिसमें महा शिवरात्रि भी शामिल है। एक्सचेंजों के आधिकारिक अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 26 फरवरी 2025 को महा शिवरात्रि के कारण स्टॉक मार्केट बंद रहेगा। इसका मतलब है कि इस दिन इक्विटी, डेरिवेटिव और कमोडिटी सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।
महा शिवरात्रि पर क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा?
महा शिवरात्रि 2025 पर ये संसथान बंद रहेंगे
स्टॉक मार्केट: महा शिवरात्रि पर स्टॉक मार्केट की छुट्टी होगी, इसलिए NSE और BSE दोनों पूरे ट्रेडिंग सत्र के लिए बंद रहेंगे।
बैंक: वे राज्य जहाँ महा शिवरात्रि सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाई जाती है, वहां अधिकांश बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, ऑनलाइन बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी।
सरकारी दफ्तर: वे राज्य जहाँ महा शिवरात्रि सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाई जाती है। उस राज्य में केंद्रीय और राज्य सरकार के दफ्तर बंद रहेंगे।
स्कूल और कॉलेज: महा शिवरात्रि 2025 पर अधिकतर राज्यों में शैक्षणिक संस्थान में छुट्टी रहती है।
क्या खुलेगा?
भारतीय मार्केट बंद रहेगा जबकि, अंतर्राष्ट्रीय मार्केट जैसे NYSE, Nasdaq और अन्य एशियाई मार्केट सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
बैंक शाखाएं महा शिवरात्रि पर बंद रहेगी लेकिन एटीएम, UPI भुगतान और ऑनलाइन लेन-देन सामान्य रूप से कार्य करते रहेंगे।
कुछ निजी दफ्तर, बहुराष्ट्रीय कंपनियां और आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी।
महा शिवरात्रि का धार्मिक महत्व
महा शिवरात्रि हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन देश भर में लोग भगवान शिव की पूजा बड़े धूमधाम से करते हैं। यह पर्व हिन्दू कैलेंडर के फाल्गुन माह की चतुर्दशी को मनाया जाता है, जो अमावस्या के बाद की चौदहवीं रात होती है।
ऐसी मान्यता है कि,महा शिवरात्रि के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जन्म और मरण के चक्र से मुक्ति प्राप्त होती है।हिंदू पुराणों के अनुसार, महा शिवरात्रि भगवान शिव और देवी पार्वती के विवाह की तिथि भी मानी जाती है।












Click it and Unblock the Notifications