Stock Market Crash: निवेशक ने 'BULL' को महाकुंभ में लगवाई डुबकी, शेयर मार्केट खुलते ही डूब गए करोड़ों रुपए
Stock Market Crash Reason: भारतीय शेयर बाजार में आज 28 फरवरी 2025 को तबाही का मंजर देखने को मिला है। स्टॉक मार्केट में अधिकांश शेयर धड़ाम से गिरे हैं। Sensex और Nifty-50 दोनों में ही भारी गिरावट देखने को मिली है। उधर, 26 फरवरी 2025 को सम्पन्न हुए 45 दिन से चल रहे महाकुंभ प्रयागराज से एक निवेशक का VIDEO भी वायरल हो रहा है, जो इस गिरावट में शेयर मार्केट को ऊपर लाने के लिए तेजी के प्रतीक 'बुल' को त्रिवेणी संगम में डुबकी लगवाता दिखा है।
निवेशक ने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचकर भले ही 'बुल' को महाकुंभ 2025 में 'शाही स्नान' करवा दिया हो, मगर 28 फरवरी 2025 को हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 1,414.33 अंक गिरकर 73,198.10 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 420.35 अंक टूटकर 22,124.70 अंक पर बंद हुआ है।

Share Bazar Crash How Much loss to investors: शेयर बाजार क्रैश होने से कितना नुकसान?
भारतीय शेयर बाजार क्रैश होने का अंदाजा इस बात से लगा लो कि महज आधे घंटे में ही BSE में लिस्टेड कंपनियों की मार्केट वैल्यू करीब 8.85 लाख करोड़ रुपए कम हो गई। निफ्टी ने तो लगातार गिरावट के मामले में पिछले 29 सालों का नया रिकॉर्ड बना लिया है।
मार्केट को ऊपर ले जाने का आखिरी प्रयास?
उधर, इंस्टाग्राम पर trading guru नाम के अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें महाकुंभ 2025 पहुंचकर त्रिवेणी संगम के पानी में स्नान कर रहे श्रद्धालु के हाथ में शेयर बाजार में तेजी का संकेतक बैल (BULL) जैसा खिलौना है, जिसे वह अपने साथ डुबकी लगा रहा है। वीडियो पर कैप्शन लिखा है-'लो, भाई BULL को भी करवा दिया शाही स्नान। मार्केट को ऊपर ले जाने का आखिरी प्रयास सफल हो पाएगा?
बता दें कि शेयर बाजार में शुक्रवार को मिडकैप शेयरों में भी पूरे दिन उतार-चढ़ाव का माहौल था, और निफ्टी मिडकैप 50 284 अंक गिरकर 13,540.15 अंक पर समाप्त हुआ।
Top Gainer: सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयर
28 फरवरी के टॉप गेनर्स में बंधन बैंक, फोनिक्स मिल्स और कई इंडस्ट्रीज शामिल रहे, जिन्होंने क्रमशः 3.14%, 2.40%, और 2.37% की बढ़त के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। HDFC बैंक और श्रीराम फाइनेंस के शेयरों में भी 1.86% और 1.73% की बढ़त दर्ज हुई।
Top Losers: सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर
वहीं, टॉप लूजर्स में BSE लिमिटेड, ग्रांउल्स इंडिया, चंबल फर्ट, MCX इंडिया और जुबिलेंट फूड्स शामिल रहे, जिनकी गिरावट क्रमशः 10.24%, 8.91%, 7.14%, 7.08% और 6.68% रही।
Indian stock market crash Reasons: भारतीय स्टॉक मार्केट क्रैश होने की वजह
भारतीय शेयर बाजार में यह गिरावट मुख्य रूप से बैंकिंग सेक्टर को लेकर बढ़ती चिंताओं के कारण आई है। निवेशकों को आशंका है कि चौथी तिमाही के परिणाम कमजोर रह सकते हैं, जिससे बैंकिंग शेयरों में गिरावट आई है। भारती शेयर बाजार में तगड़ी गिरावट की दूसरी वजह विदेशी निवेशकों (FII) द्वारा लगातार बिकवाली और घरेलू निवेशकों (DII) का सतर्क रुख भी है।
चीन में बेहतर आर्थिक नीतियों की वजह से निवेशकों का रुझान वहां की ओर बढ़ा है, जिससे भारत से पूंजी का बाहर जाना जारी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यूरोपीय शेयर बाजार CAC और DAX में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी शेयर बाजार के S&P 500 और नैस्डेक में भी गिरावट दर्ज की गई।
यह भी पढ़ें- Share market: शेयर मार्केट धड़ाम, Sensex और Nifty में भारी गिरावट के बीच कारोबार जारी












Click it and Unblock the Notifications