SBI ने तीसरी तिमाही में 83% ग्रोथ के साथ दिखाया दम, तीन साल में निवेशकों पैसा तीन गुना से अधिक बढ़ा
SBI अपनी तीसरी तिमाही के आंकड़ों में जबरदस्त ग्रोथ के साथ निवेशकों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया है। पिछले तीन साल में बैंक के शेयर में काफी तेजी देखने को मिली है। शेयर के दाम तकरीबन साढ़े गुना बढ़ गए हैं।

State Bank Of India: भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपनी मार्च माह की तिमाही के आंकड़े को जारी कर दिए हैं। स्टेट बैंक ने इस तिमाही में कुल 83 फीसदी की ग्रोथ की है। बैंक का कुल मुनाफा बढ़कर 16695 करोड़ रुपए पहुंच गया है जोकि पिछले तिमाही में 9113 करोड़ रुपए था।
निवेशकों को देगा डिविडेंड
बैंक के बोर्ड ने प्रति शेयर 11.30 रुपए का डिविडेंड अपने शेयर धारकों को दिए हैं। यह डिविडेंड 14 जून तक किया जाएगा। चौथी तिमाही में बैंक का कुल ब्याज से अर्जित हुई कमाई 29 फीसदी बढ़ी है और यह बढ़कर 40393 करोड़ रुपए पहुंच गया है। जोकि पिछले साल आखिरी तिमाही में 31198 करोड़ रुपए था।
एनपीए में कटौती
बैंक ने अपने नॉन परफॉर्मिंग असेट में भी कटौती की है और यह जनवरी-मार्च माह में 1278 करोड़ रुपए हो गया है। मार्च तिमाही में यह 2.78 फीसदी कम हुआ है। जोकि दिसंबर तिमाही में 3.14 फीसदी था। नेट एनपीए रेशियो की बात करें तो चौथी तिमाही में यह 0.67 फीसदी है।
575 के पार पहुंचा शेयर
स्टेट बैंक के नतीजे सामने आने के बाद इसका असर बैंक के शेयर पर भी बाजार में देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बैंक का शेयर 591 रुपए तक पहुंच गया था। हालांकि आज इसके शेयर में कुछ गिरावट देखने को मिल रही है और प्रॉफिट बुकिंग हो रही है।
जबरदस्त रही है शेयर की चाल
पिछले एक साल में स्टेट बैंक के शेयर की चाल की बात करें तो 20 जून को शेयर के दाम 434 रुपए थे जोकि बढ़कर 19 मई 2023 को 577 अंक तक पहुंच गया है। वहीं मई 2020 में बैंक के शेयर के दाम सिर्फ 166 रुपए थे, जोकि आज तकरीबन साढ़े गुना बढ़ चुके हैं।
एचडीएफसी बैंक में निवेश
बता दें कि स्टेट बैंक देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक में 9.99 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने जा रहा है। आरबीआई ने इसके लिए हरी झंडी दिखा दी है।
गौर करने वाली बात है कि एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक का आपस में विलय हो रहा है। इस विलय के बाद बैंक 20 लाख करोड़ रुपए के एसेट तक पहुंच जाएगा। इसके बाद बैंक देश का सबसे बड़ा निजी बैंक बन जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications