लकी 7 सेल: सिर्फ 777 रुपए में करें हवाई यात्रा

अगर आप भी इस इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो 25 फरवरी तक टिकट बुक करा सकते हैं। इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर आप 9 मार्च 2017 से लेकर 13 अप्रैल 2017 के बीच यात्रा कर सकते हैं।

नई दिल्ली। स्पाइसजेट ने बुधवार को एक खास ऑफर शुरू किया है। इस ऑफर को उन्होंने 'लकी 7 सेल' का नाम दिया है, जिसके तहत कम से कम 777 रुपए में हवाई यात्रा का ऑफर दिया जा रहा है। यहां दिलचस्प बात यह है कि इस किराए में सभी टैक्स भी शामिल हैं। स्पाइसजेट की यह सेल 22 फरवरी से शुरू हुई है, जो 25 फरवरी तक चलेगी। अगर आप भी इस इस ऑफर का लाभ लेना चाहते हैं तो 25 फरवरी से पहले-पहले अपनी टिकट बुक करा सकते हैं। इस ऑफर के तहत टिकट बुक कराने पर आप 9 मार्च 2017 से लेकर 13 अप्रैल 2017 के बीच यात्रा कर सकते हैं।

spicejet लकी 7 सेल: सिर्फ 777 रुपए में करें हवाई यात्रा
ये भी पढ़ें- गाजियाबाद में भी ATM से निकला 2000 रुपये का नकली नोट, बैंक ने नहीं सुनी शिकायत

स्पाइसजेट की तरफ से दिया जा रहा यह ऑफर सिर्फ एक तरफ के किराए के लिए है। दूसरी तरफ का टिकट बुक कराने पर इस ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा। साथ ही यह ऑफर सिर्फ घरेलू उड़ानों के लिए है, ना कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए। स्पाइसजेट ने यह भी कहा है कि इस ऑफर के तहत बुक किए गए टिकटों को कैंसिल भी कराया जा सकता है, लेकिन ग्राहकों को दिया जाने वाले रिफंड कुछ टैक्स काटने के बाद दिया जाएगा। हालांकि, अगर आप इस ऑफर का फायदा ग्रुप बुकिंग के लिए लेना चाहेंगे तो ऐसा नहीं कर सकेंगे। ये भी पढ़ें- एयरटेल करेगा टेलेनॉर का अधिग्रहण, मिलेंगे 4.4 करोड़ नए यूजर

स्पाइसजेट एयरलाइन का यह ऑफर उन लोगों के लिए खासतौर पर बहुत फायदे का सौदा है, जो लोग होली के मौके पर अपने घर जाना चाहते हैं। कंपनी नए साल में ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करना चाह रही है, जिसके चलते भी यह ऑफर दिए जा रहे हैं। आईएटीआईए के मुताबिक साल 2016 में भारतीय एविएशन क्षेत्र में घरेलू हवाई यात्रा में 23.3 प्रतिशत की ग्रोथ दर्ज की गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+