Sovereign Gold Bond Scheme: आज से 16 जुलाई तक खरीदें सस्ता सोना, 100 ग्राम गोल्ड खरीद पर 5000 रुपए तक की छूट

Sovereign Gold Bond: आज से 16 जुलाई तक खरीदें सस्ता सोना, 100 ग्राम गोल्ड खरीद पर 5000 रुपए तक की छूट

नई दिल्ली। Sovereign Gold Bond Scheme। मोदी सरकार की गोल्ड बॉन्ड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की चौथे सीरीज की शुरुआत हो चुकी है। सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम योजना सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22( Sovereign Gold Bond Scheme 2021-22 ) के तहत आप 12 जुलाई से 16 जुलाई तक सस्ता सोना खरीद सकते हैं। इस स्कीम में निवेश करने पर न केवल आपको सुरक्षित निवेश की गारंटी मिलती है बल्कि आपको प्रति ग्राम 50 रुपए तक की छूट भी मिलती है।

Recommended Video

    Sovereign Gold Bond Scheme: Modi Govt. फिर बेच रही है सस्ता सोना, जानें क्या है रेट |वनइंडिया हिंदी
     Sovereign Gold Bond Scheme: 16 जुलाई तक खरीदें सस्ता सोना

    Sovereign Gold Bond Scheme: 16 जुलाई तक खरीदें सस्ता सोना

    सरकारी गोल्ड बॉन्ड स्कीम सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की शुरुआत आज यानी 12 जुलाई से हुई है, जो 16 अप्रैल तक चलेगी। आप इस स्कीम के तहत सस्ता सोना खरीदने के साथ-साथ टैक्स में छूट का लाभ भी पा सकते हैं। अगर मूल्य की बात करें तो आरबीआई ने इस बार गोल्ड बॉन्ड की कीमत 4807 रुपए प्रति ग्राम तय की है। SGB स्कीम की चौथी स्कीम की शुरुआत 12 जुलाई से 16 जुलाई, 2021 तक चलेगी। इस स्कीम के तहत अगर आप गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी ऑनलाइन तरीके से करते हैं और उसक पेमेंट भी डिजिटल तरीके से करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी आप डिजिटल तरीके से गोल्ड बॉन्ड की खरीदारी पर छूट पा सकते हैं।

     जानिए क्या है सॉवरेन बॉन्ड की खासियत

    जानिए क्या है सॉवरेन बॉन्ड की खासियत

    अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत के बारे में बताए तो आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेश पर बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलती है। इसके साथ ही आपको गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी के दर से ब्याज भी मिलता है। इसके साथ ही आपको टैक्स में छूट मिलती है। आप इस बॉन्ड को 8 साल के बाद विड्रॉल कर सकते हैं। वहीं आपको 5 साल के बाद इसे प्रीमैच्योर विड्रॉल करने की सुविधा मिलती है। आप इस गोल्ड बॉन्ड को बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया कुछ बड़े डाकघरों और मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों से खरीद बेच सकते हैं।

     क्या है सॉवेरन गोल्ड में निवेश का तरीका

    क्या है सॉवेरन गोल्ड में निवेश का तरीका

    इस इस गोल्ड बॉन्ड के जरिए 1 ग्राम सोने की खरीद भी कर सकते हैं। कोई भी इस बॉन्ड को खरीद सकता है। आप कम से कम 1 ग्राम और अधिक से अधिक 4 किलो ग्राम तक गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। इसके दाम की बात करें तो वित्त मंत्रालय के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड का दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा गोल्ड के दाम दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा।

    8500 रुपए सस्ता बिक रहा सोना, सोमवार से खरीदें और सस्ता गोल्ड

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+