Gold: सस्ता सोना खरीदने का मौका, 10 ग्राम पर 500 रुपए की सेविंग, जानिए क्या है ये सरकारी गोल्ड स्कीम

Gold: खरीदें सस्ता सोना, 10 ग्राम पर 500 रुपए की सेविंग, जानिए क्या है ये सरकारी गोल्ड स्कीम

नई दिल्ली। अगर आप भी सोने में निवेश की दिलचस्पी रखते हैं तो आपके लिए केंद्र सरकार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम अच्छा विकल्प है। मोदी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज को जारी कर दिया है, जिसकी आखिरी तारीख 24 जून 2022 यानी कल शुक्रवार को है। ऐसे में आपके पास सस्ता सोना खरीदने का अच्छा मौका है।

 मिल रही है 500 रुपए की छूट

मिल रही है 500 रुपए की छूट

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने इस सीरीज के लिए सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की बेस कीमत 5091 रुपए प्रति ग्राम तय की है। ये कीमत तब है जब ऑफलाइन या फिजिकली पेमेंट करते हैं। अगर आप ऑनलाइन इसकी खरीदारी करते हैं और ऑनलाइन ही पेमेंट करते हैं तो आपको प्रति ग्राम 50 रुपए की छूट मिलती है। यानी आपको तब प्रति ग्राम सोने की कीमत 5041 रुपए देने होंगे। यानी अगर आप 10 ग्राम सोना खरीदते हैं तो आपको 500 रुपए तक की छूट मिलती है।

 क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में खास बात

क्या है सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में खास बात


इस स्कीम में पैसा लगाने वालों को कई लाभ मिलते हैं। सस्ता डिजिटल गोल्ड के साथ-सात रिडम्पशन पर कोई कैपिटल गेन टैक्स नहीं लगता है। वहीं लोगों को इस पर लोन की सुविधा मिलती है। इस गोल्ड को सुरक्षित रखने के आपको परेशान होने की जरूरत नहीं पड़ती। डिजिटल फॉर्म में होने के कारण आप आसानी से इसे संभालकर रख सकते हैं। आप 1 ग्राम गोल्ड की भी खरीदारी कर सकते हैं।

 जानें इस स्कीम के बारे में खास बातें

जानें इस स्कीम के बारे में खास बातें

अगर आप गोल्ड बॉन्ड में निवेश करना चाहते हैं तो आपके पास मौका है, आप 20 जून से सस्ता गोल्ड बॉन्ड खऱीद सकते हैं। आप गोल्ड बॉन्ड सभी बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड, बड़े पोस्ट ऑफिस, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई , बीएसई से खरीद सकते हैं। याद रखें कि पेमेंट बैंक और फाइनेंस बैंकों से इसकी बिक्री नहीं की जाती है।

 निवेश से पहले जरूर जाने ये बातें

निवेश से पहले जरूर जाने ये बातें

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम में एक वित्तीय वर्ष में अधिकतम 4 किग्रा गोल्ड खरीद सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत के बारे में बताए तो आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेश पर बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलती है। इस गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी के ब्याज भी मिलता है। वहीं निवेशकों को टैक्स में छूट मिलती है। आप इस बॉन्ड को 8 साल के बाद विड्रॉल कर सकते हैं। वहीं आपको 5 साल के बाद इसे प्रीमैच्योर विड्रॉल करने की सुविधा मिलती है।

Gold Rate: सोना खरीदने वालों की चमकी किस्मत, लगातार तीसरे दिन हुआ धड़ाम, 30 हजार में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+