Gold Rate: सोना खरीदने वालों की चमकी किस्मत, लगातार तीसरे दिन हुआ धड़ाम, 30 हजार में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना

Gold Rate: सोना खरीदने वालों की चमकी किस्मत, लगातार तीसरे दिन हुआ धड़ाम, 30 हजार में घर ले जाएं 10 ग्राम सोना

नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है। सोना बुधवार को भी धड़ाम हो गया। सोने की कीमत में फिर से गिरावट आई और सोने का भाव गिरकर 50764 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जबकि चांदी की कीमत 60 हजार रुपए पर पहुंच गई। सोने की कीमत में आई इस गिरावट का लाभ उन लोगों को मिलेगा, जो सोना खरीदने के लिए सही वक्त का इंतजार कर रहे थे। सोने के भाव में आई इस गिरावट के कारण आप 14 कैरेट वाला 10 ग्राम सोना मात्र 30 हजार में घर ले जा सकते हैं।

एक नजर सोने के दाम पर

एक नजर सोने के दाम पर

सर्राफा बाजार का हाल देखें तो आज सोने के हाजिर भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सोना फिर से गिर रहा है और लगातार 4 कारोबारी दिनों से सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली है। बुधवार को सोने का दाम गिरकर 50764 रुपए पर पहुंच गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन द्वारा जारी सोने-चांदी की रेट के मुताबिक आज सोने की कीमत कुछ इस तरह से हैं।

24 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड की कीमत

24 कैरेट से 14 कैरेट गोल्ड की कीमत

  • 24 कैरेट वाले सोने की कीमत 50764 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50561 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46500 रुपए प्रति 10 ग्राम।
  • 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38073 रुपए प्रति 10 ग्राम ।
  • 14 कैरेट वाले सोने की कीमत 29697 रुपए प्रति 10 ग्राम।
 ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्लोबल मार्केट का हाल

ग्‍लोबल मार्केट में नरमी की वजह से आज सर्राफा बाजार में भी सोने की कीमत में नरमी देखने को मिली है। सुबह से ही सोना गिर रहा है। सोने की वायदा कीमत आज सुबह करीब 0.3 फीसदी कम हो गई। अगर पिछले चार दिनों की बात करें तो चार दिनों में सोना 500 रुपए तक सस्ता हो चुका है। MCX पर सोना आज 50610 रुपए प्रति 10 ग्राम पहुंच गया।

 अभी गिरेगा सोना

अभी गिरेगा सोना


बाजार जानकारों की माने तो सोने की कीमत में अभी नरमी जारी रहेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक अभी कुछ समय तक ये गिरावट जारी रहने का अनुमान है। दरअसल वैश्विक स्तर पर सुस्‍ती और महंगाई के दबाव के कारण सोने की कीमत में गिरावट देकने को मिल रही है। वहीं आशंका जताई जा रही है कि अगर महंगाई पर काबू पाने के लिए फेड रिजर्व ने आगे भी ब्‍याज दरें बढ़ाई तो सोने की कीमत और नीचे आ सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+