Sovereign Gold Bond: 14 जनवरी तक सस्ता सोना खरीदने का मौका, कम रेट के साथ ब्याज भी

नई दिल्ली। अगर आप भी सस्ता सोना खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए गोल्डन चांस है । न केवल आप सस्ता सोना खरीद सकते हैं बल्कि आपको सोने पर ब्याज भी मिलता है। मोदी सरकार 10 जनवरी 2022 से लेकर 14 जनवरी 2022 तक सस्ता सोना बेच रही है। सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम 2021-22 के 11वें सीरीज की शुरुआत हो चुकी है, जिसके तहत आप 10 से 14 जनवरी तक सोने में निवेश कर कमाई कर सकते हैं। आरबीआई ने इस बार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के लिए कीमक 4786 रुपए प्रति ग्राम तय किया है। हालांकि अगर आप ऑनलाइन खरीदते हैं तो आप 1 ग्राम सोना 4736 रुपए का पड़ेगा।

50 रुपए की छूट भी

50 रुपए की छूट भी

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की 11वीं सीरीज में ऑनलाइन खरीद पर आपको छूट भी मिलती है। अगर आप सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड्स ऑनलाइन खरीदते हैं और डिजिटल तरीके से पेमेंट करत हैं तो आपको प्रति ग्राम सोने की खरीद पर 50 रुपए का छूट मिलता है। आप इस गोलड बॉन्ड को बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड , बड़े डाकघरों, मान्यता प्राप्त स्टॉक एक्सचेंजों, एनएसई और बीएसई से खरीद सकते हैं।

कितना सोना खरीद सकते हैं आप

कितना सोना खरीद सकते हैं आप

इस इस गोल्ड बॉन्ड के जरिए 1 ग्राम सोने की खरीद भी कर सकत हैं। कोई भी इस बॉन्ड को खरीद सकता है। आप कम से कम 1 ग्राम और अधिक से अधिक 4 किलो ग्राम तक गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं। वहीं अगर कोई संस्था या ट्रस्ट इसमें निवेश करती है तो वो अधिकतम 20 किलोग्राम तक खरीद सकती है। इसके दाम की बात करें तो वित्त मंत्रालय के मुताबिक गोल्ड बॉन्ड का दाम इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन लिमिटेड द्वारा गोल्ड के दाम दाम के सामान्य औसत भाव पर होगा।

सोने पर मिलेगा ब्याज

सोने पर मिलेगा ब्याज

अगर सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड की खासियत के बारे में बताए तो आपको सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के निवेश पर बाजार से कम कीमत पर सोना खरीदने का मौका मिलती है। इसके साथ ही आपको गोल्ड बॉन्ड में निवेश करने पर 2.5 फीसदी के दर से ब्याज भी मिलता है। इसके साथ ही आपको टैक्स में छूट मिलती है। आप इस बॉन्ड को 8 साल के बाद विड्रॉल कर सकते हैं। वहीं आपको 5 साल के बाद इसे प्रीमैच्योर विड्रॉल करने की सुविधा मिलती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+