40,000 रू आंकड़े को छूने जा रहा है सोना,आज कीमत में गिरावट,जानिए आज सोने-चांदी का भाव
40,000 रु आंकड़े को छूने जा रहा है सोना,जानिए आज सोने-चांदी का भाव
नई दिल्ली। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोने की कीमत में गुरुवार को बड़ी बढ़ोतरी हुई। जानकारों की माने तो सोने की कीमत में ये तेजी अभी बरकरार रहेगी और सोने की कीमत नंवबर तक 40000 रुपए प्रति 10 ग्राम को पार कर जाएगी। शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई।सोना 140 रुपए गिरकर 38,330 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

सोना हुआ महंगा
गुरुवार को सोना रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। जानकारों की माने तो सोने में ये तेजी इसे जल्द 40000 रुपए के आंकड़े तक पहुंचा देगी। शुक्रवार को सोने की कीमत में मामूली गिरावट आई।दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोना 140 रुपए टूटकर 38,330 रु प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। वहीं चांदी 290 रुपए फिसलकर 44,010 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। बाजार जानकारों के मुताबिक अगर सोने की रूख में तेजी जारी रहेगी। माना जा रहा है कि सोने में तेजी का रुख बना रहेगा और सोना कुछ दिन पहले बने ऑलटाइम हाई के रिकॉर्ड को फिर तोड़ सकता है। अनुमान के मुताबिक नवंबर तक सोना 40,000 रुपए को पार कर जाएगा।

चांदी में मामूली गिरावट
शुक्रवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई। शुकवार को चांदी 290 रुपए की गिरकर चांदी 44010 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। जानकारों के मुताबिक दुनिया भर के बाजारों में मजबूत रुख के बीच सोने-चांदी की कीमत में तेजी आई है। वैश्विक बाजार की बात करें को न्यूयॉर्क में चांदी 0.35 प्रतिशत महंगा हुआ। वहीं सोने की कीमत 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,514.70 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना
सोने की कीमत में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही है।गुरुवार को सोना 38000 रुपए प्रति 10 ग्राम की कीमत को पार कर गया। सोने की कीमत में अब तक की सब से बड़ी बढ़ोतरी है। दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना 550 रुपए उछलकर 38,470 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़ोतरी हुई। दिल्ली सरार्फा बाजार में चांदी 630 रुपए मजबूत होकर 44,300 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।












Click it and Unblock the Notifications