Gold-Silver Rate Todays: दिवाली-धनतेरस से पहले और सस्ता हुआ सोना, आज फिर से गिरे दाम, जानें ताजा भाव

नई दिल्ली। Gold Rate on 29th October 2020. दिवाली और धनतेरस के साथ-साथ शादियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। फेस्टिव और वेडिंग सीजन में सोने की मांग बढ़ जाती है। सोने की मांग में तेजी के साथ ही कीमत में गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से सोने-चांदी की कीमत में गिरावट आ रही है। ऐसे में सोने की खरीदारी करने वालों के लिए यह अच्छा मौका है।

 सोना हुआ सस्ता

सोना हुआ सस्ता

Gold Price Down Today. सोने की कीमत में 29 अक्टूबर को बी गिरावट दर्ज की गई। आज सोना और चांदी दोनों की कीमत में कटौती देखी गई है। सर्राफा बाजारों में आज सोना-चांदी दोनों सस्ता हो गए हैं। आज 24 कैरेट गोल्ड( 24 Carat Gold Rate) के दाम में 279 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं चांदी के हाजिर भाव( Silver Rate) में भी 1343 रुपए की बड़ी गिरावट दर्ज की गई।

 कैसा रहा सोने का हाल

कैसा रहा सोने का हाल

इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट पर जारी किए गए सोने-चांदी की रेट( Gold-Silver Rate) पर अगर नजर डाले तो आज सोने-चांदी के हाजिर भाव इस प्रकार रहे है। गुरुवार को 24 कैरेट वाले सोने की कीमत में 279 रुपए की गदिरावट आई और सोना गिरकर 50710 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं 23 कैरेट वाले सोने की कीमत 50507 रुपर प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत 46450 रुपए प्रति 10 ग्राम रहा तो 18 कैरेट वाले सोने की कीमत 38033 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया।

 चांदी भी हुई सस्ती

चांदी भी हुई सस्ती

आज चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट आई। चांदी के दाम( Silver Rate) 1343 रुपए नीचे गिर गया। चांदी के दाम 61430 रुपए से नीचे गिरकर 60087 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। अगर MCX पर आज सोने के वायदा कीमत पर नजर डाले तो सोने की कीमत में 49 रुपए की गिरावट आई और 4 दिसंबर की डिलिवरी वाला सोना गिरकर 50411 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। वहीं फरवरी डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 50545 रुपए पर ट्रेंड कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+