इस बार के बजट में देशवासियों को मिल सकते हैं ये तोहफे
इस बार के बजट की एक खास बात यह भी होगी कि इस बार सिर्फ आम बजट पेश किया जाएगा। इस साल से रेल बजट अलग से पेश नहीं होगा।
नई दिल्ली। भारत के आजाद होने के बाद ऐसा पहली बार होने जा रहा है जब 1 फरवरी को बजट पेश किया जाएगा। इस बार के बजट की एक खास बात यह भी होगी कि इस बार सिर्फ आम बजट पेश किया जाएगा। इस साल से रेल बजट अलग से पेश नहीं होगा। जहां एक और चुनाव आयोग द्वारा राज्य विशेष योनाओं की घोषणा करने से मना कर दिया गया है, वहीं इस बार का बजट सरकार के लिए चुनौती पूर्ण हो गया है। 2017-18 के इस बजट से टैक्स स्लैब बढ़ाए जाने से लेकर कई अन्य उम्मीदें जताई जा रही हैं।

इस बार पेश होने वाले बजट में सबसे महत्वपूर्व बात यही है कि इस बार आयकर छूट की सीमा को बढ़ाया जा सकता है। मौजूदा समय में यह सीमा 2.5 लाख रुपए है। भारतीय स्टेट बैंक की रिपोर्ट 'ईकोरैप' के अनुसार इस बार के बजट में आयकर छूट की सीमा को 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए किए जाने की संभावना है। मौजूदा समय में देश में तीन टैक्स स्लैब लागू हैं। इन टैक्स स्लैब के अनुसार 2.50 लाख तक वार्षिक आय वाले को कोई भी टैक्स नहीं देना पड़ता है। वहीं 2.50 लाख से 5 लाख रुपए तक वालों को 10 फीसदी, 5 लाख से 10 लाख रुपए वार्षिक आय वालों को 20 फीसदी और 10 लाख रुपए से अधिक आय वालों को 30 फीसदी टैक्स देना पड़ता है। नीचे दी गई तस्वीर में इसे विस्तार से समझाया गया है।












Click it and Unblock the Notifications