स्नैपडील का होगा टेकओवर, फ्लिपकार्ट के ऑफर को मिली मंजूरी

नई दिल्ली। ई-कॉमर्स कंपनी स्नैपडील के टेकओवर की खबरें अब जल्द ही सच्चाई में बदलने वाली हैं। स्नैपडील ने इस टेकओवर के लिए फ्लिपकार्ट की तरफ से मिले ऑफर को स्वीकार कर लिया है। फ्लिपकार्ट ने स्नैपडील के टेकओवर के लिए 90 करोड़ डॉलर से 95 करोड़ डॉलर का ऑफर दिया था, जिसे स्नैपडील के बोर्ड ने स्वीकार कर लिया है। हालांकि, इससे पहले कंपनी ने फ्लिपकार्ट के कई ऑफर ठुकरा दिए थे, लेकिन अब आखिरकार स्नैपडील के टेकओवर का रास्ता साफ हो चुका है।

स्नैपडील का होगा टेकओवर, फ्लिपकार्ट के ऑफर को मिली मंजूरी

रायटर्स के मुताबिक, स्नैपडील के बोर्ड ने तो इस टेकओवर को मंजूरी दे दी है, लेकिन अभी तक इसे स्नैपडील के शेयरहोल्डर्स की मंजूरी मिलना बाकी है। वहीं दूसरी ओर, अभी तक न तो स्नैपडील और न ही फ्लिपकार्ट की तरफ से इसे लेकर कोई टिप्पणी की गई है। हालांकि, ये लगभग तय ही है कि फ्लिपकार्ट स्नैपडील का टेकओवर 90 करोड़ डॉलर से 95 करोड़ डॉलर यानी लगभग 6100 करोड़ रुपए में करेगा।

हाल ही में स्नैपडील को खरीदने के लिए फ्लिपकार्ट की तरफ से 85 करोड़ डॉलर यानी करीब 5,500 करोड़ रुपए का ऑफर दिया था, जिसे स्नैपडील ने ठुकरा दिया था। स्नैपडील के निदेशक मंडल ने कह दिया था कि फ्लिपकार्ट का मूल्यांकन सही नहीं है। आपको बता दें कि पिछले कई महीनों से स्नैपडील का सबसे बड़ा निवेशक सॉफ्टबैंक बीते कई महीनों से फ्लिपकार्ट के साथ स्नैपडील का अधिग्रहण करने को लेकर बातचीत कर रहा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+