Silver Rate Today: चांदी सिर्फ 3 दिन में 1.20 लाख सस्ती, आज भी 6000 रेट कम, अब जानें 3 फरवरी का लेटेस्ट रेट
Silver Rate Today 3 February 2026:चांदी की कीमतों ने निवेशकों और आम खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में सिल्वर 1.20 लाख रुपये प्रति किलो तक टूट चुकी है। बजट के बाद से बाजार में मुनाफावसूली तेज हुई है, जिसका सीधा असर सोना-चांदी की कीमतों पर देखने को मिल रहा है।
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक, मंगलवार 3 फरवरी 2026 को एक किलो चांदी 6,251 रुपये और गिरकर 2,59,500 रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले इसका भाव 2,65,751 रुपये प्रति किलो था। लगातार गिरावट के चलते चांदी अपने हालिया रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे आ चुकी है।

तीन दिन में क्यों फिसली चांदी?
बीते तीन सत्रों में चांदी की कीमत करीब 36 प्रतिशत तक टूट चुकी है। 29 जनवरी को जहां चांदी 4,04,500 रुपये प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर थी, वहीं अब यह 2.60 लाख के आसपास कारोबार कर रही है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोमवार को चांदी एक ही दिन में 52,000 रुपये सस्ती हो गई थी।
जहां चांदी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली, वहीं सोने के भाव में आज हल्की बढ़त रही। 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 49 रुपये चढ़कर 1,48,746 रुपये पर पहुंच गया। हालांकि पिछले दो कारोबारी दिनों में सोना करीब 26 हजार रुपये तक टूट चुका है।
Silver Price In India: 3 फरवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी के ताजा भाव
🔹दिल्ली: ₹2,999 (10 ग्राम)| ₹29,990 (100 ग्राम)| ₹2,99,900 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹कोलकाता: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹चेन्नई: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹पटना: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹लखनऊ: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹कानपुर: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹मेरठ: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹वाराणसी: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹अयोध्या: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹गाजियाबाद: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹नोएडा: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹गुरुग्राम: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹जयपुर: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹अहमदाबाद: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹पुणे: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹लुधियाना: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹भोपाल: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹इंदौर: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹नागपुर: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹चंडीगढ़: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹नासिक: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹बैंगलोर: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹हैदराबाद: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
🔹रायपुर: ₹2,999 | ₹29,990 | ₹2,99,900
ग्लोबल फैक्टर्स का असर
डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर अमेरिकी टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत किए जाने की खबर के बाद बाजार में उतार-चढ़ाव तेज हुआ। MCX पर चांदी में एक तरफ तेज उछाल देखने को मिला, वहीं घरेलू बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर भी दबाव में रहा।
एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं?
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के कमोडिटी एनालिस्ट मानव मोदी के मुताबिक डॉलर में मजबूती और अमेरिका-ईरान तनाव में कमी से कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ा है। लेमन मार्केट्स के गौरव गर्ग का कहना है कि बजट 2026-27 में सोना-चांदी के आयात शुल्क में कोई बदलाव नहीं होने से बाजार की उम्मीदों को झटका लगा, जिससे बिकवाली तेज हुई।
भारत में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और सप्लाई, और MCX व IBJA जैसे प्लेटफॉर्म्स के स्पॉट रेट के आधार पर तय होती हैं। स्थानीय स्तर पर इसमें मेकिंग चार्ज और जीएसटी भी जुड़ जाता है, जिससे शहरों के रेट में हल्का फर्क आ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications