Silver Rate Today: लोहड़ी के दिन चांदी ₹2400 महंगा, दिल्ली में 2.75 लाख पार, 100 ग्राम सिल्वर का क्या है रेट?
Silver Rate Today 13 January 2026: लोहड़ी के दिन यानी 13 जनवरी 2026 को चांदी ने निवेशकों को चौंका दिया है। सोने की तरह ही चांदी में भी जबरदस्त उछाल दर्ज किया गया और इसके भाव कई सालों के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए।
मंगलवार सुबह भारत में चांदी का रिटेल भाव 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी की चमक देखते ही बन रही है, जहां हाजिर भाव 84.61 डॉलर प्रति औंस के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है।

कमोडिटी एक्सचेंज पर भी यही रुझान दिखा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी करीब 4 प्रतिशत उछलकर 2,63,996 रुपये प्रति किलो के नए शिखर पर पहुंच गई। वहीं मंगलवार सुबह यह 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,69,507 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती नजर आई।
इससे पहले सोमवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी 15,000 रुपये की जोरदार छलांग के साथ 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक स्तर था।
Silver Rate In India: 13 जनवरी 2026 को देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का रेट
🔹 दिल्ली: ₹2,750 (10 ग्राम) | ₹27,500 (100 ग्राम) | ₹2,75,000 (एक किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 कोलकाता: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 चेन्नई: ₹2,871 | ₹28,710 | ₹2,87,100
🔹 पटना: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 लखनऊ: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 अयोध्या: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 मेरठ: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 कानपुर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 गाजियाबाद: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 नोएडा: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 गुरुग्राम: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 चंडीगढ़: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 जयपुर: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 अहमदाबाद: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 पुणे: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 लुधियाना: ₹2,750 | ₹27,500 | ₹2,75,000
🔹 गुवाहाटी: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 इंदौर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 नासिक: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 बैंगलोर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 भुवनेश्वर: ₹2,871 | ₹28,710 | ₹2,87,100
🔹 केरल: ₹2,871 | ₹28,710 | ₹2,87,100
🔹 रायपुर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹 हैदराबाद: ₹2,871 | ₹28,710 | ₹2,87,100
पिछले कारोबारी सत्र में चांदी में जो तेजी आई थी, वह भी अपने आप में ऐतिहासिक थी। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी 15,000 रुपये यानी करीब छह प्रतिशत उछलकर 2,65,000 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी करीब छह प्रतिशत की तेजी के साथ 84.61 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही थी।
भारत में सोना और चांदी के भाव कई फैक्टर पर निर्भर करते हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रही कीमतें, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, और घरेलू मांग-आपूर्ति मिलकर देश में कीमती धातुओं की दर तय करते हैं। इसके अलावा MCX जैसे कमोडिटी एक्सचेंज और इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के भाव भी बाजार के ट्रेंड को दिशा देते हैं।












Click it and Unblock the Notifications