Silver Rate Today: चांदी ₹16,000 फिर महंगी, क्या फिर हो जाएगा 4 लाख के पार? खरीदने से पहले देखें 100gm का रेट
Silver Rate Today 10 February 2026: लंबे समय तक गिरावट झेलने के बाद चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल देखने को मिला है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले मजबूत संकेतों के बीच दिल्ली के सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में 16,000 से 17,000 रुपये तक की जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
मंगलवार (10 फरवरी) को दिल्ली में चांदी का भाव पिछले बंद स्तर 2,55,000 रुपये प्रति किलो से उछलकर 2,72,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गया। यानी एक ही दिन में चांदी करीब 6.66 प्रतिशत महंगी हो गई। उधर, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी चांदी के वायदा भाव में तेजी रही और यह बढ़कर 2,62,745 रुपये प्रति किलो के आसपास कारोबार करता दिखा।

रिकॉर्ड हाई से फिसलने के बाद फिर रफ्तार में चांदी
चांदी ने 29 जनवरी 2026 को इतिहास रचते हुए ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल-टाइम हाई छुआ था। इसके बाद भारी बिकवाली के चलते कीमतों में तेज गिरावट आई और भाव आधे से भी नीचे फिसल गए थे।
अब एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बाजार से सपोर्ट मिलने के बाद चांदी में रिकवरी देखने को मिल रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी बढ़कर 80.21 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है। वहीं, कॉमेक्स पर वायदा भाव भी 81 डॉलर के पार निकल गया। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक देश के कई हिस्सों में चांदी का भाव आज ₹15,000 की छलांग के साथ ₹3,00,000 प्रति किलो तक पहुंच गया है।
Silver Price Today In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा रेट (10 फरवरी 2026)
🔹 दिल्ली: ₹3,000 (10 ग्राम) | ₹30,000 (100 ग्राम) | ₹3,00,100 (1 किलो)
🔹 मुंबई: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,100
🔹 कोलकाता: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 चेन्नई: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,100
🔹 पटना: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 लखनऊ: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 मेरठ: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,100
🔹 कानपुर: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 अयोध्या: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,100
🔹 चंडीगढ़: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 गाजियाबाद: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,100
🔹 नोएडा: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 गुरुग्राम: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 जयपुर: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 अहमदाबाद: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 पुणे: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 लुधियाना: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 गुवाहाटी: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 इंदौर: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 सूरत: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 नागपुर: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 नासिक: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 बेंगलुरु: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 हैदराबाद: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔹 रायपुर: ₹3,000 | ₹30,000 | ₹3,00,000
🔷भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोने और चांदी की कीमतें कई फैक्टर्स पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भाव, अमेरिकी डॉलर की मजबूती या कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतें, वैश्विक आर्थिक हालात, ब्याज दरें, जियो-पॉलिटिकल तनाव और घरेलू मांग जैसे कारण कीमतों को सीधे प्रभावित करते हैं। इसके अलावा आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय टैक्स भी शहरों के हिसाब से रेट में फर्क पैदा करते हैं।
🔷क्या चांदी फिर ₹4 लाख के पार जाएगी?
कमोडिटी एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर डॉलर कमजोर रहता है और सेफ-हेवन डिमांड बढ़ती है, तो आने वाले महीनों में चांदी दोबारा ऊपरी स्तरों की ओर बढ़ सकती है। हालांकि, निवेश से पहले उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखना जरूरी है।












Click it and Unblock the Notifications