Silver Rate Today: चांदी एक दिन में 18,000 महंगी, क्या सिल्वर फिर रिकॉर्ड तोड़ेगा? अब कितने का मिलेगा 10gm?
Silver Rate 20 February 2026: चांदी ने बाजार में जबरदस्त हलचल मचा दी है। 20 फरवरी 2026 की सुबह सिल्वर की कीमत 2,70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। यानी सिर्फ एक दिन में 18,000 रुपये का बड़ा उछाल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी तेजी बनी हुई है और चांदी 77.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।
दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को चांदी 18,000 रुपये यानी 7.32 प्रतिशत उछलकर 2,64,000 रुपये प्रति किलो हो गई थी। 18 फरवरी को यह 2.46 लाख रुपये पर बंद हुई थी और 19 फरवरी को जोरदार तेजी के साथ 2.64 लाख के पार पहुंच गई। इसी दिन सोना भी 1,950 रुपये महंगा होकर 1,58,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा था।

19 फरवरी को India Bullion and Jewellers Association के मुताबिक 24 कैरेट सोना 2,986 रुपये बढ़कर 1.55 लाख रुपये हो गया था, जबकि चांदी 7,974 रुपये चढ़कर 2.45 लाख रुपये प्रति किलो दर्ज की गई।
2026 में अब तक सोने और चांदी में कितना उछाल?
इस साल अब तक सोना 21,375 रुपये और चांदी 14,352 रुपये महंगी हो चुकी है। 29 जनवरी को चांदी 3.86 लाख रुपये और सोना 1.76 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई तक पहुंच गए थे। गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के मुताबिक 29 जनवरी को चांदी 4,10,100 रुपये प्रति किलो तक गई थी।
अगर इसके उच्चतम स्तर 4,20,000 रुपये से तुलना करें तो मौजूदा कीमत अब भी करीब 1,71,703 रुपये कम है। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह अंतर निवेशकों के लिए अवसर हो सकता है।
Silver Price In India: 20 फरवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का रेट
🔹दिल्ली: ₹2,701 (10 ग्राम)| ₹27,010 (100 ग्राम)| ₹2,70,100 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹कोलकाता: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹चेन्नई: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹पटना: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹लखनऊ: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹कानपुर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹मेरठ: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹अयोध्या: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹गाजियाबाद: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹नोएडा: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹चंडीगढ़: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹गुरुग्राम: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹जयपुर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹लुधियाना: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹गुवाहाटी: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹इंदौर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹पुणे: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹नागपुर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹नासिक: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹बैंगलोर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹अहमदाबाद: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹वडोदरा: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹सूरत: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
🔹भुवनेश्वर: ₹2,701 | ₹27,010 | ₹2,70,100
कैसे तय होते हैं सोना और चांदी के भाव?
भारत में गोल्ड और सिल्वर की कीमतें अंतरराष्ट्रीय स्पॉट प्राइस, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और स्थानीय मांग आपूर्ति पर निर्भर करती हैं। India Bullion and Jewellers Association रोजाना संदर्भ दर जारी करता है, जिसके आधार पर देशभर के सराफा बाजार में रेट तय होते हैं।
तेजी के इस दौर में निवेशक सतर्क भी हैं और उत्साहित भी। सवाल यही है कि क्या चांदी फिर अपने पुराने रिकॉर्ड के करीब पहुंचेगी या बाजार में उतार चढ़ाव जारी रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications