Silver Price: चांदी ₹65,000 सस्ती, आधी रह गई कीमत! अब कितने का मिला रहा है 100 ग्राम सिल्वर, चेक करें रेट
Silver Price Today 8 february 2026: देश में चांदी की कीमतों ने निवेशकों और गहने खरीदने वालों दोनों को चौंका दिया है। बीते एक हफ्ते में चांदी के भाव में ऐसी तेज गिरावट आई है कि इसकी कीमत लगभग आधी रह गई है। वीकली बेसिस पर चांदी करीब ₹65,000 प्रति किलो सस्ती हो चुकी है। 8 फरवरी 2026 की सुबह चांदी ₹2,85,000 प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही है, जबकि 29 और 30 जनवरी को यही चांदी 4 लाख रुपये के पार थी।
तेज गिरावट के बाद अब 100 ग्राम चांदी ₹28,500 में उपलब्ध है। यानी जो लोग चांदी के गहने बनवाने की सोच रहे थे, उनके लिए यह मौका राहत भरा साबित हो सकता है।अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी के भाव में भारी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत 13,000 रुपये टूटकर अब सभी करों सहित 2,55,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई है।

वहीं मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा कारोबार भी दबाव में रहा और इसका भाव फिसलकर 2,49,499 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया। गौरतलब है कि इससे पहले 29 जनवरी को चांदी ने जोरदार उछाल के साथ 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया था।
🔶Silver Rate In India: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव (8 फरवरी 2026)
🔹 दिल्ली: ₹2,850 (10 ग्राम) | ₹28,500 (100 ग्राम) | ₹2,85,000 (1 किलो)
🔹 मुंबई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 कोलकाता: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 चेन्नई: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 पटना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 लखनऊ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 मेरठ: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 कानपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 नोएडा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 गाजियाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 गुरुग्राम: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 चंडीगढ़: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 जयपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 अहमदाबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 पुणे: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 लुधियाना: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 गुवाहाटी: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 इंदौर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 सूरत: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 नागपुर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 नासिक: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 बेंगलुरु: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 वडोदरा: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 भुवनेश्वर: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔹 हैदराबाद: ₹2,850 | ₹28,500 | ₹2,85,000
🔶रिकॉर्ड से सीधे धड़ाम, कैसे टूटी चांदी
29 जनवरी 2026 को चांदी ने ऑल टाइम हाई बनाया था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर इसका भाव ₹4,20,048 प्रति किलो तक पहुंच गया था। इसके बाद मुनाफावसूली शुरू हुई और कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिली। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में चांदी ₹13,000 लुढ़ककर ₹2,55,000 प्रति किलो (सभी टैक्स समेत) पर आ गई। वहीं MCX पर वायदा भाव गिरकर ₹2,49,499 प्रति किलो तक पहुंच गया।
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार शाम बाजार बंद होने तक चांदी ₹2,44,929 प्रति किलो रह गई। चूंकि शनिवार और रविवार को बाजार बंद रहता है, इसलिए यही रेट दोनों दिन मान्य रहेगा। अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर दामों में हल्का अंतर जरूर दिख रहा है, लेकिन ट्रेंड साफ है कि चांदी में भारी दबाव बना हुआ है।
🔶सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुझान, डॉलर की मजबूती, रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स और घरेलू मांग पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा MCX पर ट्रेडिंग, ज्वैलरी डिमांड और वैश्विक आर्थिक फैसलों का भी दामों पर सीधा असर पड़ता है।
🔶आगे क्या करें निवेशक
विश्लेषकों का मानना है कि चांदी में आई तेज गिरावट इसके ऊंचे मूल्यांकन और बढ़ी अस्थिरता का नतीजा है। हालांकि लंबी अवधि में इसके बुनियादी फैक्टर अभी भी मजबूत बताए जा रहे हैं। विशेषज्ञ सलाह दे रहे हैं कि एकमुश्त निवेश से बचें और बाजार में स्थिरता आने तक इंतजार करें या किस्तों में निवेश करें।
(नोट: सोना-चांदी खरीदने से पहले या निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। ये खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए लिखी गई है)
-
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में एक दिन में आई 5,000 रुपये की तेजी, कितना हो गया 1 किलो सिल्वर का रेट? -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना हुआ 3500 ₹ महंगा, दिल्ली से लेकर पटना तक क्या है देश के Top 10 शहरों में ताजा भाव? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: 'गुड फ्राईडे' पर सोना-चांदी ने किया हैरान, कहां पहुंचा मुंबई में भाव? -
Gold Rate Today: सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल, शादी सीजन से पहले आई 19,000 रुपये से ज्यादा की तेजी -
IAS Tina Dabi Transfer: दो लव मैरिज-एक से तलाक, विवादों में घिरीं UPSC टॉपर टीना डाबी का कहां-क्यों ट्रांसफर? -
LPG Price Today: युद्ध के बीच जनता पर फूटा महंगाई बम, सिलेंडर के दाम बढ़े, आपके शहर में कहां पहुंचा रेट? -
Ashok Kumar Mittal Caste: मिठाई वाले का बेटा कैसे बना AAP का नया डिप्टी लीडर? क्या है जाति? पत्नी-बच्चे कौन? -
IPL 2026 के बीच क्रिकेट जगत में पसरा मातम, सचिन के पहले शतक के 'असली हीरो' का निधन! शराब ने डुबोया करियर -
Iran America War: ईरान ने Amazon पर किया हमला, बहरीन का उड़ाया डेटा सेंटर, क्यों है बेहद खतरनाक? -
'16 की उम्र में क्लब के बाहर 20 रु. में खुद की CD बेची', Dhurandhar के इस बड़े स्टार का सच, यूं बदली किस्मत -
New Rules from 1 April 2026: 'LPG के दाम से लेकर ATM के चार्ज तक', आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम












Click it and Unblock the Notifications