Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Silver Price Today: चांदी आज सस्ती हुई या महंगी? कितने का मिल रहा है 100gm, लेटेस्ट रेट अब भी चौंकाने वाले

Silver Price Today In India (Chandi ka bhav aaj ka) 5 February 2026: भारी उतार-चढ़ाव के दौर से गुजर रही चांदी ने निवेशकों को उलझन में डाल दिया है। लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद चांदी ने एक दिन तेज रिकवरी दिखाई थी, लेकिन आज बाजार खुलते ही फिर से दबाव में आ गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी में आज जोरदार गिरावट दर्ज की गई।

हमारी सिस्टर वेबसाइट गुडरिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक 5 फरवरी 2026 को देश के प्रमुख शहरों में चांदी का रेट 3,20,100 रुपये प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार भी सुबह के सत्र में चांदी 2,76,538 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास कारोबार करती दिखी थी।

Silver Price Today In India Chandi ka bhav aaj ka 5 February 2026

MCX पर चांदी करीब 8.75 प्रतिशत टूटकर 23,519 रुपये की बड़ी गिरावट के साथ 2,45,331 रुपये प्रति किलोग्राम के आसपास आ गई। इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को चांदी में मजबूती दिखी थी और यह 1,699 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की तेजी के साथ 2,70,549 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। सोमवार को MCX पर चांदी 2,36,261 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

Silver Price In India 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव (5 फरवरी 2026)

🔹दिल्ली: ₹3,201 (10 ग्राम) | ₹32,010 (100 ग्राम) | ₹3,20,100 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹कोलकाता: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹चेन्नई: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹पटना: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹लखनऊ: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹कानपुर: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹अयोध्या: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹मेरठ: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹गाजियाबाद: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹नोएडा: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹गुरुग्राम: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹चंडीगढ़: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹जयपुर: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹अहमदाबाद: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹वडोदरा: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹पुणे: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹लुधियाना: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹गुवाहाटी: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹इंदौर: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹सूरत: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹नागपुर: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹नासिक: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹बेंगलुरु: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100
🔹हैदराबाद: ₹3,201 | ₹32,010 | ₹3,20,100

पिछले हफ्ते चांदी में 41% हुई गिरावट!

गौर करने वाली बात यह है कि शुक्रवार से सोमवार के बीच चांदी में करीब 41 प्रतिशत की ऐतिहासिक गिरावट देखी गई थी। इस दौरान प्रति किलोग्राम करीब 1,63,632 रुपये की कीमत टूट गई थी। यह गिरावट 29 जनवरी को बने रिकॉर्ड स्तर के बाद आई, जब चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी।

वहीं, फिजिकल मार्केट की बात करें तो ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक 4 फरवरी शाम तक दिल्ली में चांदी 14,300 रुपये की तेजी के साथ 2,98,300 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी टैक्स सहित) पर पहुंच गई थी। इससे पहले चांदी 2,84,000 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी।

क्या अभी चांदी खरीदना सही रहेगा?

तेज गिरावट के बाद जिस तरह से चांदी में उछाल और फिर फिसलन देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि बाजार में भारी वोलैटिलिटी बनी हुई है। जानकारों का मानना है कि लंबे समय के निवेशक चरणबद्ध तरीके से खरीदारी पर विचार कर सकते हैं, जबकि शॉर्ट टर्म में जोखिम अभी बना हुआ है।

भारत में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?

भारत में सोने और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल, आयात शुल्क, टैक्स, औद्योगिक मांग, निवेश मांग और स्थानीय ज्वेलर्स की लागत पर निर्भर करती हैं। यही वजह है कि अलग-अलग दिनों और शहरों में इनके रेट बदलते रहते हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+