Silver Price today: 26 जनवरी को चांदी ने बनाया इतिहास, 10 ग्राम रेट ने उड़ाए होश, जानें आपके शहर का भाव
Silver Price today 26 January 2026: गणतंत्र दिवस के दिन चांदी ने निवेशकों को चौंकाते हुए नया इतिहास रच दिया है। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत मांग, डॉलर में कमजोरी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच चांदी की कीमतों में रिकॉर्डतोड़ उछाल देखने को मिला है। एक दिन पहले आई गिरावट के बाद चांदी ने ऐसी रफ्तार पकड़ी कि इसके दाम नई ऊंचाई पर पहुंच गए।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का मार्च वायदा 12,638 रुपये की तेज छलांग के साथ करीब 4 प्रतिशत उछलकर 3,39,927 रुपये प्रति किलोग्राम के ऑल टाइम हाई स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले इसमें गिरावट देखी गई थी और भाव 3,16,958 रुपये प्रति किलो तक आ गए थे। बुधवार को ही चांदी वायदा 3,35,521 रुपये प्रति किलो के अपने पुराने रिकॉर्ड को छू चुकी थी।

दिल्ली के सराफा बाजार में भी चांदी की चमक फीकी नहीं पड़ी। अखिल भारतीय सराफा संघ के मुताबिक, राजधानी में चांदी 9,500 रुपये यानी करीब 3 प्रतिशत चढ़कर 3,29,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पहले इसका बंद भाव 3,20,000 रुपये प्रति किलो था। गौर करने वाली बात यह है कि बुधवार को दिल्ली में चांदी 3,34,300 रुपये प्रति किलो का रिकॉर्ड स्तर भी बना चुकी है। अगर पीछे देखें तो 31 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत सिर्फ 2,35,701 रुपये प्रति किलो थी, यानी कुछ ही हफ्तों में जबरदस्त उछाल दर्ज हुआ है।
Silver Price In India: 26 जनवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का रेट
🔹 दिल्ली: ₹3,349 (10 ग्राम)| ₹33,490 (100 ग्राम)| ₹3,34,900 (एक किलो)
🔹 पटना: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 मुंबई: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 कोलकाता: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 लखनऊ: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 मेरठ: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 कानपुर: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 अयोध्या: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 गुरुग्राम: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 चंडीगढ़: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 गाजियाबाद: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 नोएडा: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 जयपुर: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 अहमदाबाद: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 पुणे: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 लुधियाना: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 गुवाहाटी: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 इंदौर: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 बैंगलोर: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 रायपुर: ₹3,349 | ₹33,490 | ₹3,34,900
🔹 चेन्नई: ₹3,649 | ₹36,490 | ₹3,64,900
🔹 भुवनेश्वर: ₹3,649 | ₹36,490 | ₹3,64,900
🔹 केरल: ₹3,649 | ₹36,490 | ₹3,64,900
🔹 हैदराबाद: ₹3,649 | ₹36,490 | ₹3,64,900
चांदी की तेजी के पीछे क्या वजह है?
विशेषज्ञों के मुताबिक, अमेरिकी डॉलर में कमजोरी, फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग ने चांदी को नई ऊंचाई पर पहुंचाया है। इसके अलावा फिजिकल मार्केट में सीमित सप्लाई और निवेशकों की मजबूत भागीदारी ने भी तेजी को हवा दी है।
भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में चल रहे भाव, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, मांग और सप्लाई जैसे कारकों पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा स्थानीय टैक्स और ज्वैलर्स के मार्जिन के कारण अलग-अलग शहरों में कीमतों में फर्क देखने को मिलता है।












Click it and Unblock the Notifications