Silver Price Today: होली से पहले चांदी में धमाका! 3000 रुपये टूटा भाव, 100gm सिल्वर अब कितने में मिल रहा है?
Silver Price Today 26 February 2026: होली से पहले चांदी के बाजार में जबरदस्त उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 24 फरवरी 2026 को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी के वायदा भाव में तेज गिरावट दर्ज की गई। 5 मार्च 2026 एक्सपायरी वाली चांदी सुबह 09:06 बजे तक 3,616 रुपये यानी 1.35 प्रतिशत फिसलकर 2,64,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी। एक अन्य सत्र में यह 1.27 प्रतिशत यानी 3,409 रुपये टूटकर 2,64,907 रुपये प्रति किलो पर आ गई, जबकि पिछले कारोबारी दिन यह 2,68,316 रुपये पर बंद हुई थी।
हालांकि स्पॉट मार्केट और अलग अलग संस्थाओं के आंकड़ों में हल्का फर्क नजर आ रहा है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक चांदी 2,65,417 रुपये प्रति किलो के आसपास दर्ज की गई, जबकि गुडरिटर्न्स के मुताबिक यह 2,84,900 रुपये प्रति किलो पर पहुंची।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में एक दिन पहले चांदी 5,900 रुपये उछलकर 2,77,900 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 90.30 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है। गौर करने वाली बात यह है कि 29 जनवरी को वायदा बाजार में चांदी 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुकी है।
🔷 Silver Rate Today In India: देश के 26 बड़े शहरों में 24 फरवरी 2026 का चांदी रेट
🔹दिल्ली: ₹2,849 (10 ग्राम) | ₹28,490 (100 ग्राम) | ₹2,84,900 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹कोलकाता: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹चेन्नई: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹पटना: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹लखनऊ: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹मेरठ: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹अयोध्या: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹कानपुर: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹गाजियाबाद: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹नोएडा: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹गुरुग्राम: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹चंडीगढ़: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹जयपुर: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹लुधियाना: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹गुवाहाटी: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹इंदौर: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹अहमदाबाद: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹वडोदरा: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹सूरत: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹नागपुर: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹नासिक: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹पुणे: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹बैंगलोर: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹भुवनेश्वर: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹कटक: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹केरल: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
🔹रायपुर: ₹2,849 | ₹28,490 | ₹2,84,900
🔹हैदराबाद: ₹2,951 | ₹29,510 | ₹2,95,100
इस हिसाब से अगर आप 100 ग्राम चांदी खरीदना चाहते हैं तो दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में इसकी कीमत करीब 28,490 रुपये है, जबकि चेन्नई और हैदराबाद जैसे बाजारों में यह 29,510 रुपये के आसपास मिल रही है।
🔷पिछले दिन की तेजी और एक्सपर्ट की राय
बुधवार को मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में चांदी करीब 2 प्रतिशत उछल गई थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते भू राजनीतिक तनाव के कारण सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ी है। वहीं ऑगमोंट की शोध प्रमुख रेनिशा चैनानी का कहना है कि अमेरिका और ईरान के बीच कूटनीतिक तनाव तथा परमाणु कार्यक्रम को लेकर अनिश्चितता से बाजार में जोखिम बना हुआ है, जो कीमती धातुओं को समर्थन दे रहा है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा टैरिफ को लेकर सख्त रुख भी निवेशकों को सतर्क बना रहा है।
🔷भारत में सोना और चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?
देश में कीमती धातुओं की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के रुख, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, घरेलू मांग और एमसीएक्स पर वायदा कारोबार से प्रभावित होती हैं। शादी और त्योहारों के मौसम में मांग बढ़ने से रेट में तेजी देखी जाती है, जबकि वैश्विक तनाव या आर्थिक अनिश्चितता भी दामों को ऊपर नीचे कर सकती है।












Click it and Unblock the Notifications