Silver Price Today: बसंत पंचमी पर चांदी ने उड़ाए होश! 10,000 की छलांग, जानें लेटेस्ट सिल्वर रेट
Silver Price Today: बसंत पंचमी के मौके पर चांदी ने निवेशकों और खरीदारों दोनों को चौंका दिया है। जहां 22 जनवरी को चांदी की कीमत में जोरदार गिरावट देखने को मिली थी, वहीं 23 जनवरी 2026 की सुबह होते ही सिल्वर ने जोरदार वापसी की। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी करीब 10,000 रुपये प्रति किलो तक महंगी हो गई और नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ती नजर आई।
दरअसल, 22 जनवरी को चांदी की कीमतों में लगभग 19,000 रुपये प्रति किलो की बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। दिन की शुरुआत 3,03,584 रुपये प्रति किलो पर हुई और बंद होते-होते भाव 2,99,711 रुपये प्रति किलो तक फिसल गए। इससे एक दिन पहले चांदी 3,19,097 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान 3,20,075 रुपये प्रति किलो का ऑल टाइम हाई भी बनाया था।

इस उतार-चढ़ाव के बीच सिल्वर ETFs भी चर्चा में रहे। 22 जनवरी को भारतीय शेयर बाजार में सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स में भारी बिकवाली देखने को मिली। टाटा सिल्वर ETF जैसे फंड करीब 24 प्रतिशत तक टूट गए, जबकि उसी दिन MCX पर चांदी की कीमत में सिर्फ 4 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह गिरावट चांदी की कमजोरी नहीं, बल्कि बजट से पहले बाजार में स्पेकुलेटिव प्रीमियम के अनवाइंड होने का नतीजा थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो चांदी का हाजिर भाव 93.94 डॉलर प्रति औंस के आसपास बना हुआ है। इससे पहले मंगलवार को यह 95.78 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार घरेलू बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद चांदी की लंबी अवधि की चमक बरकरार है।
Silver Rate In India: 23 जनवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में आज का चांदी रेट
🔹दिल्ली: ₹3,400 (10 ग्राम) | ₹34,000 (100 ग्राम) | ₹3,40,000 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹कोलकाता: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹चेन्नई: ₹3,600 | ₹36,000 | ₹3,60,000
🔹पटना: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹लखनऊ: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹कानपुर: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹मेरठ: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹अयोध्या: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹गाजियाबाद: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹नोएडा: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹चंडीगढ़: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹गुरुग्राम: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹जयपुर: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹अहमदाबाद: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹पुणे: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹लुधियाना: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹गुवाहाटी: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹इंदौर: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹बैंगलोर: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹भुवनेश्वर: ₹3,600 | ₹36,000 | ₹3,60,000
🔹केरल: ₹3,600 | ₹36,000 | ₹3,60,000
🔹रायपुर: ₹3,400 | ₹34,000 | ₹3,40,000
🔹हैदराबाद: ₹3,600 | ₹36,000 | ₹3,60,000
🔹कटक: ₹3,600 | ₹36,000 | ₹3,60,000
देश में सोना और चांदी के भाव कैसे तय होते हैं
भारत में सोना और चांदी के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार के रेट, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, टैक्स, स्थानीय मांग और सप्लाई जैसे फैक्टर्स से तय होते हैं। इसके अलावा शादी-विवाह और त्योहारों के सीजन में मांग बढ़ने से भी कीमतों में तेजी देखी जाती है। वैश्विक आर्थिक हालात और निवेशकों की धारणा भी कीमती धातुओं के दामों को प्रभावित करती है।












Click it and Unblock the Notifications