Silver Rate Today: चांदी अब तक 19000 महंगी, पर रिकॉर्ड हाई से 1.5 लाख सस्ती, 21 फरवरी का सिल्वर का लेटेस्ट रेट
Silver Price Today 21 February 2026: चांदी की कीमतों में हालिया गिरावट के बाद अब जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। 21 फरवरी 2026 को देश के सर्राफा बाजारों में चांदी के दाम मजबूत बने हुए हैं। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी ₹2.64 प्रति किलो के आसपास बंद हुई, जबकि रिटेल मार्केट में कई शहरों में भाव ₹2,69,900 प्रति किलो तक दर्ज किए गए। असल में शनिवार और रविवार को बाजार बंद होते हैं, इसलिए दोनों दिन यही भाव मान्य रहेगा।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी का वायदा भाव उछलकर ₹2,52,042 प्रति किलो पहुंच गया, जो पिछले बंद ₹2,41,393 के मुकाबले ₹10,649 ज्यादा है। गौरतलब है कि 29 जनवरी 2026 को चांदी ने ₹4,20,048 प्रति किलो का ऑल टाइम हाई बनाया था। यानी मौजूदा स्तर पर यह रिकॉर्ड से करीब ₹1.5 लाख सस्ती मिल रही है।

2026 में अब तक चांदी लगभग ₹19,894 महंगी हो चुकी है। वहीं 2025 में चांदी ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए ₹86,000 से बढ़कर साल के अंत तक ₹2.30 लाख प्रति किलो का स्तर छू लिया था - करीब 167% की सालाना तेजी।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी हाजिर चांदी 80.5 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई है, जिससे घरेलू बाजार को सपोर्ट मिल रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे भी उतार-चढ़ाव बना रह सकता है और बड़े करेक्शन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
Silver Price In India: 20 फरवरी 2026: देश के 25 बड़े शहरों में चांदी का ताजा भाव
🔹दिल्ली: ₹2,699 (10 ग्राम) | ₹26,990 (100 ग्राम) | ₹2,69,900 (एक किलो)
🔹मुंबई: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹कोलकाता: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹चेन्नई: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹पटना: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹लखनऊ: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹मेरठ: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹कानपुर: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹गुरुग्राम: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹चंडीगढ़: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹गाजियाबाद: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹नोएडा: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹जयपुर: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹लुधियाना: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹गुवाहाटी: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹इंदौर: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹अहमदाबाद: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹सूरत: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹नागपुर: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹पुणे: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹नासिक: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹बैंगलोर: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹अयोध्या: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹वडोदरा: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
🔹भुवनेश्वर: ₹2,699 | ₹26,990 | ₹2,69,900
देश में सोना-चांदी के भाव कैसे तय होते हैं?
भारत में सोना और चांदी की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार (COMEX/लंदन बुलियन मार्केट), डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी, और घरेलू मांग-आपूर्ति के आधार पर तय होती हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर वायदा कारोबार भी दामों को प्रभावित करता है। इसके अलावा इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) रोजाना औसत बाजार भाव जारी करता है, जो देशभर में बेंचमार्क की तरह माना जाता है।
भारतीय घरों में सोने का विशाल भंडार
एक रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय परिवारों के पास करीब 34,600 टन सोना मौजूद है, जिसकी कुल वैल्यू लगभग 5 ट्रिलियन डॉलर (₹450 लाख करोड़) आंकी गई है। यह देश की लगभग ₹370 लाख करोड़ की GDP से भी ज्यादा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 4,500 डॉलर प्रति औंस के पार ट्रेड कर रहा है, जबकि घरेलू बाजार में इसकी कीमत करीब ₹1.30-1.38 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास बनी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications