Silver Price Today: 3 दिनों में 19000 सस्ता हुआ चांदी, 19 फरवरी को क्या है 100gm सिल्वर का रेट, चेक करें भाव

Silver Price Today 19 February 2026: चांदी के बाजार में इन दिनों जबरदस्त हलचल है। कभी हल्की रिकवरी, तो कभी तेज गिरावट। लेकिन कुल मिलाकर निवेशकों को झटका ही ज्यादा लगा है। बीते तीन दिनों में चांदी करीब ₹19,000 प्रति किलो सस्ती हुई है, जबकि पिछले चार कारोबारी सत्रों में गिरावट का आंकड़ा ₹33,000 तक पहुंच गया। 29 जनवरी को रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद अब कीमतों में बड़ी करेक्शन देखने को मिल रही है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर चांदी का वायदा भाव 0.22 प्रतिशत की बढ़त के साथ ₹2,44,810 प्रति किलो पर पहुंचा। इससे पहले यह ₹2,44,268 पर बंद हुआ था और एक दिन पहले ₹2,28,783 तक फिसल गया था। वायदा बाजार में 29 जनवरी को चांदी ₹4,20,048 प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंची थी।

Silver Price Today 19 February 2026
Photo Credit: (Image generated using AI)

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली में तीन दिन की गिरावट के बाद चांदी ₹2,46,000 प्रति किलो पर पहुंची। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक कीमत ₹2,54,900 प्रति किलो दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के आंकड़ों के मुताबिक 19 फरवरी की सुबह तक भाव ₹2,36,798 प्रति किलो रहा। यानी अलग अलग प्लेटफॉर्म और टैक्स स्ट्रक्चर के चलते रेट में फर्क दिख रहा है।

Silver Rate in India: 19 फरवरी 2026 के ताजा सिल्वर रेट

🔹दिल्ली: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹मुंबई: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹कोलकाता: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹चेन्नई: ₹2,599 (10 ग्राम)| ₹25,990(100 ग्राम)| ₹2,59,900(एक किलो)

🔹पटना: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹लखनऊ: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹अयोध्या: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹मेरठ: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹कानपुर: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹गाजियाबाद: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹नोएडा: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹गुरुग्राम: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹चंडीगढ़: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹जयपुर: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹लुधियाना: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹गुवाहाटी: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹इंदौर: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹अहमदाबाद: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹सूरत: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹वडोदरा: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹नागपुर: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹पुणे: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹नासिक: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹बेंगलुरु: ₹2,549 (10 ग्राम)| ₹25,490(100 ग्राम)| ₹2,54,900(एक किलो)

🔹हैदराबाद: ₹2,599 (10 ग्राम)| ₹25,990(100 ग्राम)| ₹2,59,900(एक किलो)

🔷2025 में कैसी रही चाल? (Silver Performance 2025)

31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी ₹86,000 की थी। साल के अंत तक यह ₹2.30 लाख पर पहुंच गई। यानी पूरे साल में ₹1.44 लाख या 167 प्रतिशत की उछाल। हालांकि रिकॉर्ड ₹3.86 लाख से अब तक करीब ₹1.53 लाख की गिरावट दर्ज की जा चुकी है।

🔷चांदी के दाम कैसे तय होते हैं?

भारत में सोना और चांदी के रेट अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर के मुकाबले रुपये की स्थिति, आयात शुल्क, जीएसटी और घरेलू मांग के आधार पर तय होते हैं। MCX और वैश्विक कमोडिटी एक्सचेंज में तय वायदा भाव स्थानीय ज्वैलर्स के दामों को प्रभावित करते हैं।

🔷एक्सपर्ट क्या कह रहे हैं?

लेमन मार्केट्स डेस्क के विश्लेषक गौरव गर्ग के मुताबिक हाल की तेज गिरावट के बाद निचले स्तर पर लिवाली देखने को मिली है। मजबूत डॉलर और अमेरिकी फेड की नीति को लेकर अनिश्चितता से बाजार सतर्क है, लेकिन सुरक्षित निवेश मांग और केंद्रीय बैंकों की खरीदारी गिरावट में सहारा दे रही है।

🔷असली चांदी पहचानने के 4 आसान तरीके

  • मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक से नहीं चिपकती।
  • आइस टेस्ट: बर्फ तेजी से पिघले तो सिल्वर असली है।
  • स्मेल टेस्ट: असली चांदी में गंध नहीं होती।
  • क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से रगड़ने पर काला निशान आए तो असली है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+