शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 885 अंक टूटा, निफ्टी 255 अंक गिरकर 17000 के नीचे

शेयर मार्केट में भारी गिरावट, सेंसेक्स 885 अंक टूटा, निफ्टी 255 अंक गिरकर 17000 के नीचे

मुंबई, 22 फरवरी: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे तनाव का असर भारत समेत दुनियाभर के बाजारों पर दिख रहा है। मंगलवार (22 फरवरी) को बाजार खुलते ही शुरुआती कारोबार में गिरावट जारी है। सेंसेक्स 885 अंकों से नीचे और निफ्टी में 255 अंकों से गिरावट जारी है। ताजा अपडेट के मुताबिक सेंसेक्स 885 अंक नीचे जाकर 56,798 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 255 अंक गिरकर 16,949 पर कारोबार कर रहा है।

SAHRE Market update

दुनियाभर के बाजारों पर बढ़ते कच्चे तेल का भाव और सोन की कीमत का भी असर हो रहा है। वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का दाम 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। वहीं सोने की कीमत भी 50 हजार के पार चली गई है।

वहीं निफ्टी बैंक में भी 500 अंकों से अधिक गिरावट देखने को मिल रही है। इसके सभी 12 शेयर रेड मार्क में कारोबार कर रहे हैं। वहीं आईटी, ऑटो, फार्मा सेक्टर का भी यही हाल है। निफ्टी के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी 2 फीसदी से अधिक गिरावट आई है।

व्यापक बाजारों और क्षेत्रीय सूचकांकों के साथ भारत VIX 19 फीसदी से अधिक उछल गया है। फेड गवर्नर मिशेल बोमन ने सुझाव दिया कि अगर मुद्रास्फीति पर आने वाली रीडिंग बहुत अधिक आती है तो ब्याज दरों में आधा प्रतिशत-अंक की वृद्धि अगले महीने में हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+