Share Markets Down: धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex 1,300 अंक लुढका, जानें कौन हैं टॉप लूजर्स
Share Markets Down: धड़ाम हुआ शेयर बाजार, Sensex 1,300 अंक लुढका, जानें कौन हैं टॉप लूजर्स
नई दिल्ली, 7 फरवरी। Share Markets Today. शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन ही बड़ी गिरावट देखने को मिली। शेयर बाजार में आज आखिरी कारोबारी घंटे में बड़ी गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स जहां 1300 अंक गिर गया तो वहीं निफ्टी लुढ़कर 17,150 अंक पर पहुंच गया। सोमवार , 7 फरवरी को कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार तेजी से टूटने लगा, दोपहर 2 बजे के आसपास बीएसई सेंसेक्स ने बड़ा गोता लगाया और सेंसेक्स 1,300 अंकों से ज्यादा नीचे गिर गया, वहीं महज एक मिनट के भीतर करीब दोपहर 2.01 बजे सेंसेक्स 1,325 अंक गिर गया। सेंसेक्स 2.26 फीसदी तक गिरकर 57,320 पर पहुंच गया है।

सेंसेक्स जहां 57,320 पर पहुंच गया तो वहीं निफ्टी में भी जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। निफ्टी 330.25 अंकों की गिरावट के साथ 17,186.05 के स्तर पर पहुंच गया। अगर गिरावट की बात करें तो आज के टॉप लूजर्स में बैंकिंग सेक्टर के शेयर्स शामिल हैं। प्राइवेट बैंकिंग शेयरों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। HDFC बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, इंडसइंड बैंक के शेयरों में बड़ी गिरावट आई। वहीं बजाज फिनसर के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली है। इन्फोसिस, एमएंडएम और एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर्स रहे।
जहां प्राइवेट बैंकिंग और फाइनेंस सेक्टरों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिली तो वहीं अक्रॉस द इंडेक्स सबसे ज्यादा तेजी आई। पावरग्रिड, टाटा स्टील और टेक महिंद्रा के शेयरों ने रफ्तार पकड़ी। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 143.20 अंक या 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,644.82 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 43.90 अंक या 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,516.30 पर बंद हुआ था.












Click it and Unblock the Notifications