Share Market: इन बातों का रखें ख्‍याल, शेयर मार्केट बना देगा मालामाल

Share Market Tips: शेयर बाजार में निवेश करने से पहले रखें इन बातों का ध्यान होगी मोटी कमाई। कभी भी शेयर को खरीदने से पहले यह समझें कि कौन सा शेयर आपके लिए बेस्ट है ना कि कौन सा शेयर बेस्ट है।

share market

Share Market: हर कोई जल्द से जल्द बिना किसी जोखिम के अधिक से अधिक पैसा कमाना चाहता है। पिछले कुछ सालों में शेयर बाजार की ओर लोगों का रुझान काफी बढ़ा है, लेकिन जो भी नए निवेशक बाजार में आए उनमे से अधिकतर लोगों ने अपना पैसा गंवाया है। आज हम आपके लिए लेकर आए हैं ऐसी कुछ जानकारी जिसके जरिए आप अपने पैसों पर कम से कम जोखिम उठाकर अधिक से अधिक लाभ कमा सकते हैं।

किसी भी कंपनी के शेयर को चुनते समय हम सबसे बड़ी गलती यह करते हैं कि उसे किसी दूसरे के सुझाव पर खरीदते हैं या फिर किसी ऐसी कंपनी के शेयर को खरीद लेते हैं जिसके बिजनेस के बारे में हमे खुद को जानकारी नहीं होती है। इन गलतियों की वजह से हम अक्सर अपने पैसे शेयर बाजार में गंवा बैठते हैं।

10 हजार से एक करोड़ का सफर

अगर आपके पास 10 हजार रुपए हैं तो आप सूझबूझ के साथ इसे एक करोड़ रुपए तक पहुंचा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको कोई ऐसा शेयर चुनना है जो 10 गुना हो जाएगा, यानि आपका 10 हजार एक लाख हो जाए। और इसके बाद आपको एक बार और ऐसा स्टॉक चुनना है जो 10 गुना हो जाए यानि एक लाख 10 लाख। अगर तीसरी बार आप ऐसा करने में सफल हो जाते हैं तो 10 लाख रुपए 1 करोड़ रुपए तक हो सकते हैं। लेकिन यह बिल्कुल आसान नहीं है। इसके लिए आपको कुछ मूलभूत चीजों को ध्यान में रखने की जरूरत है।

खुद पर भरोसा
हम निवेश करने के लिए कई तरह की ट्रेनिंग लेते हैं, कई किताबें पढ़ते हैं, कोर्स करते हैं, ऑनलाइन वीडियो देखते हैं। लेकिन इसके बाद भी हम बाजार पैसा नहीं बना पाते हैं। बाजार में पैसा कमाने के लिए हमे सबसे पहले खुद पर भरोसा करना होता है कि हम ऐसे शेयर चुन सकते हैं जो अच्छा रिटर्न दे सकते हैं। शेयर चुनने से पहले हमे सबसे पहले ऐसे उत्पाद पर ध्यान देना होता है जिसका इस्तेमाल हम अपने दैनिक जीवन में करते हैं।

कौन सा शेयर हमारे लिए बेस्ट

किसी भी कंपनी के शेयर को चुनते समय हमे यह नहीं देखना है कि कौन सा शेयर बेस्ट है, बल्कि यह देखना है कि कौन सी कंपनी का शेयर हमारे लिए बेस्ट है। इन दोनों ही बातों में काफी बड़ा अंतर है। उदाहरण के तौर पर कोई एक व्यक्ति किसी एक व्यक्ति का बेस्ट फ्रैंड हो सकता है, सबका नहीं। ऐसे ही कोई जीवनसाथी किसी एक व्यक्ति के लिए बेस्ट हो सकता है सबके लिए नहीं। इसी तरह से किसी कंपनी का शेयर किसी एक व्यक्ति के लिए बेस्ट हो सकता है दूसरे कि लिए नहीं।

अपने भरोसे पर अडिग रहें

बेस्ट स्टॉक की बात करें तो वही शेयर आपके लिए बेस्ट हो सकता है जिसपर आप हमेशा भरोसा करें। बाजार के उतार-चढ़ाव से आप डरें नहीं। मान लेते हैं कि आपने किसी शेयर को चुना है और आप उसपर भरोसा करते हैं तो जब भी वह शेयर नीचे जाएगा आप उसमे और निवेश करेंगे, ऐसे में आपके शेयर का औसत दाम भी कम होगा और शेयर के दाम बढ़ने पर आपको अच्छा मुनाफा होगा। लेकिन अगर कोई व्यक्ति ऐसा शेयर चुने जिसपर उसे भरोसा नहीं है तो वह उस शेयर के नीचे जाने पर उसे बेचकर घाटा बुक करके निकल जाएगा।

कैसे चुने शेयर

हमारे लिए बेस्ट स्टॉक कौन सा है इसे सिर्फ हम ही चुन सकते हैं। मान लेते हैं अगर हमने किसी अच्छी कंपनी को चुन लिया तो वह 10 सालों में वैसे ही कई गुना बढ़ जाती है लेकिन हम उन शेयर को लंबे समय तक होल्ड नहीं कर पाते हैं और यही वजह है कि हम उसमे अच्छा खासा नुकसान उठाते हैं। हम हर रोज अपने जीवन में कई बड़े उत्पाद इस्तेमाल करते हैं, जो शेयर बाजार में लिस्ट होती हैं। जैसे कोलगेट, मारुती, टाटा, आईटीसी की मैगी, हिंदुस्तान लीवर का साबुन लक्स. एचडीएफसी बैंक आदि। एचडीएफसी बैंक के पास ज्यादा ग्राहक हैं या फिर फेडरल बैंक, इसे जानने के लिए हमे बहुत ज्यादा जानकारी की जरूरत नहीं होती है। ये सब आसान चीजें हैं, लेकिन हम इस पूरी प्रक्रिया को काफी मुश्किल करते हैं।

आपका भरोसा बना सकता है मालामाल

जिस भी कंपनी के उत्पाद आप दिनभर में इस्तेमाल करते हैं, उसे पसंद करते हैं, ऐसे 10-15 उत्पादों की लिस्ट और उसकी कंपनी के शेयर को एक कागज पर लिख लीजिए। इसके बाद आप खुद ही यह समझ पाने में सहज महसूस करेंगे कि इसमे से कौन सी 3 कंपनियां ऐसी हैं जिनपर आपको सबसे ज्यादा भरोसा है, आप उसपर बिल्कुल सुरक्षित महसूस करते हैं, यह कभी नहीं डूबेंगी। ऐसी ज्यादातर कंपनियां सफल ही होती हैं। हां इन कंपनियों को चुनने के बाद इसकी बेसिक जानकारी आपको जरूर हासिल कर लेनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+