शुरुआती गिरावट के बाद संभला शेयर बाजार, रिलायंस के शेयर में तेजी
मुंबई, 17 जून। शेयर बाजार में आज शुरुआती बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार आज खुलने के बाद 51000 अंक के नीचे चला गया। सेंसेक्स की बात करें तो आज यह तकरीबन 350 अंक नीचे 51181.99 अंक पर खुला। सेंसेक्स आज 50921 अंक तक नीचे गया, हालांकि बाजार में वापस से रिकवरी देखने को मिली। सुबह 10.40 बजे की बात करें तो सेंसेक्स 51447 अंक तक पहुंच गया। वहीं निफ्टी की बात करें तो निफ्टी में भी आज गिरावट देखने को मिली। निफ्टी तकरीबन 100 अंक नीचे खुला। आज निफ्टी 15272 अंक पर खुला, जबकि यह अपने 15183 अंक तक भी गया। 10.40 बजे की बात करें तो निफ्टी में कुछ रिकवरी देखने को मिली और यह 15335 अंक तक पहुंच गया।

दरअसल अमेरिका में ब्याज दरों में 30 साल की रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी की गई है, जिसके बाद दुनियाभर में मंदी की आहट से निवेशकों में डर का माहौल दिख रहा है। यही वजह है कि आज शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। पिछले कई दिनों से बाजार में बिकवाली देखने को मिल रही है। पिछले 5-6 दिनों से बाजार में गिरावट देखने को मिल रही है। पिछले पांच दिनों में सेंसेक्स में तकरीबन 3800 अंकों की गिरावट देखने को मिली है।
वहीं अमेरिकी बाजार की बात करें तो यहां भी गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली। डाओ जोंस में 750 अंकों की गिरावट देखे को मिली औऱ बाजार 30 हजार के नीचे चला गया, जोकि 18 महीनों का सबसे निचला स्तर है। इससे पहले जनवरी 2021 में डाओ 30 हजार के नीचे गया था। वहीं नैस्डैक में भी 4 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है, यूरोपीय बाजार में 3 फीसदी बाजार नीचे चले गए।












Click it and Unblock the Notifications