सेंसेक्स में 600 अंकों की बड़ी गिरावट, रुपया पांच महीने में सबसे नीचे

मुंबई। शेयर बाजार में आज मंगलवार को कारोबार में 600 से अधिक अंकों की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। वहीं निफ्टी में भी 180 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 36989.79 था। जबकि निफ्टी 10936.25 था। बता दें कि कल सोमवार को ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मौके पर देश के प्रमुख शेयर बाजार बंद रहे। लेकिन मंगलवार को बाजार के खुलते ही गिरावट देखने को मिली। यह गिरावट फिलहाल जारी है। सेंसेक्स में गिरावट होने की वजह से रुपया भी कमजोर हो गया है।

Share Market Sensex recorded big fall on Tuesday

मंगलवार को जैसे ही बाजार खुला सेंसेक्स में 100 से अधिक अंकों की गिरावट दर्ज हुई थी। लेकिन देखते ही देखते यह गिरावट 600 अंकों तक पहुंच गई है। वहीं निफ्टी भी 200 के करीब पहुंचा हुआ है। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स रिलायंस इंडस्‍ट्रीज के शेयर में 7 फीसदी से अधिक की तेजी दर्ज की गई। जबकि एयरटेल के शेयर में 4 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली थी।

विशेषज्ञों की माने तो शेयर बाजार पर RIL की एजीएम का असर पड़ है। क्योंकि सोमवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने एनुअल जनरल मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि कंपनी को इतिहास का सबसे बड़ा निवेश मिला है। कंपनिी ने सऊदी अरामको के साथ करार दिया है। इस डील में सऊदी अरामको की पेट्रो रसायन केमिकल बिजनेस में 20 फीसदी हिस्सेदारी होगी। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज ने अपने पेट्रोलपंप के कारोबार की 49 फीसदी हिस्सेदारी ब्रिटेन की बीपी कंपनी को बेचने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, चांदी में चमक पड़ी फीकी, जानिए आज का दाम

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+