बजट से पहले क्रैश हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट

मुंबई, 24 जनवरी। यूनियन बजट से ठीक पहले शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। बजट से पहले निवेशकों में विश्वास की कमी के चलते आज शेयर बाजार धड़ाम होकर गिर गया। आज लगातार पांचवे दिन बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स में 1200 से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है और फिलहाल यह 57842 पर ट्रेड कर रहा है। बाजार खुलने के समय सेंसेक्स 58619 अंक पर खुला और लगातार इसमे गिरावट का दौर जारी है। वहीं निफ्टी की बात करें को इसमे 353 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी 17263 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।

Recommended Video

    Share Market Today : शेयर बाजार हुआ धड़ाम! Sensex 1,950 अंक से भी ज्यादा नीचे आया | वनइंडिया हिंदी
    sensex

    मिड और स्मॉल कैप के शेयर पर आज भारी दबाव देखने को मिला, ये सभी शेयर आज निगेटिव जोन में चले गए। निफ्टी मिड कैप 100 इंडेक्स में 100 अंकों से ज्यादा यानि 3.37 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं स्मॉल कैप के शेयरों में 4.20 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। कैपिटाल्विया ग्लोबल रिसर्च लिमिटेड के हेड ऑफ रिसर्च गौरव गर्ग ने कहा कि वैश्विक बाजार में कमजोरी के चलते बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिला, आने वाले समय में भी बाजार में गिरावट देखने को मिल सकती है।

    अहम शेयर की बात करं तो जेएसडब्ल्यू स्टील के शेयर में सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली। आज इसके शेयर में 4 फीसदी से ऊपर की गिरावट देखने को मिली। वहीं डिवी लैब, हिंडालको, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी लाइफ के शेयर में भी गिरावट देखने को मिली। जोमैटा, पेटीएम के शेयर में 18 फीसदी और 5.64 फीसदी से ऊपर की गिरावट देखने को मिली। बीएससी के में विप्रो, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व में भी दो फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+