Share Market Crash: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, इंफोसिस के शेयर 10% गिरे
Share Market Crash: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में 1.5 फीसदी से अधिक की गिरावट देखने को मिली है।

Share Market Crash: शेयर बाजार में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। सेंसेक्स में आज 900 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है, जबकि निफ्टी में भी 230 अंकों से अधिक की गिरावट देखने को मिली है। कई कंपनियों के नतीजे सामने आने की वजह से भी बाजार पर इसका असर देखने को मिल रहा है।
जिस तरह से इंफोसिस के कमजोर नतीजे सामने आई है उसकी वजह से इस शेयर में 10 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। गौर करने वाली बात है कि लगातार नौ दिन तक बाजार में बढ़त देखने को मिली थी, जिसके बाद आज बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली है।
शुक्रवार को सेंसेक्स 60431 पर बंद हुआ था, जबकि आज सेंसेक्स 10.20 बजे 59613 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी शुक्रवार को 17828 अंक पर बंद हुआ था, फिलहाल 10.20 बजे 17628 अंक पर ट्रेड कर रहा है।
बाजार में सबसे बुरा हाल आईटी सेक्टर का रहा है। खराब नतीजों की वजह से इंफोसिस कंपनी के शेयर में बड़ी गिरावट देखने मिली है। कंपनी के शेयर 10 फीसदी से अधिक टूट गए हैं।
जिस तरह से ग्लोबल बाजार सपाट ट्रेड कर रहे हैं, उसका असर भारत के बाजार में देखने को मिल रहा है। आज हुई गिरावट की वजह से तकरीबन 1.5 लाख करोड़ रुपए का निवेशकों को नुकसान हुआ है।
टेक महिंद्रा, टीसीएस, विप्रो में भी 1-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिला है। बैंक की बात करें तो एचडीएफसी में गिरावट देखने को मिला है। बढ़त बनाने वाले शेयर की बात करें तो हीरो मोटर्स, आयशर मोटर्स में बढ़त देखने को मिला
एक तरफ जहां आज बाजार में बड़ी गिरावट देखने मिल रही है तो दूसरी तरफ रुपए में भी गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले आज रुपए में 5 पैसे की गिरावट देखने को मिली है। डॉलर के मुकाबले रुपया 81.90 पर पहुंच गया है।












Click it and Unblock the Notifications