शक्तिकांत दास आज संभालेंगे RBI गवर्नर का पदभार
Recommended Video

नई दिल्ली। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद शक्तिकांत दास के रूप में नए आरबीआई गवर्नर की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा कर दी गई है। शक्तिकांत दास आज नए आरबीआई गवर्नर के तौर पर अपना पदभार संभालेंगे। उर्जित पटेल ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले ही अचानक इस्तीफा दे दिया था। उर्जित पटेल के इस्तीफे के बाद नए RBI गवर्नर के नाम के तौर पर शक्तिकांत दास का नाम सबसे आगे चल रहा था।

दरअसल, आरबीआई और सरकार के बीच लंबे समय से मतभेद चल रहा है और एक खबरें थी कि ये विवाद सुलझा लिया गया है लेकिन अचानक व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए उर्जित पटेल ने आरबीआई गवर्नर के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद विपक्षी दलों ने सरकार पर निशाना साधा था।
कौन हैं शक्तिकांत दास
26 फरवरी 1957 को जन्मे शक्तिकांत दास तमिलनाडु कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। नई दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से मास्टर्स डिग्री लेने के वाले शक्तिकांत दास ने भारत सरकार के कई अहम पदों पर अपनी सेवा दी है। उन्होंने वित्त मंत्रालय और डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर के जॉइंट सेक्रटरी, तमिलनाड़ु सरकार के स्पेशल कमिश्नर और रेवेन्यू कमिश्नर, इंडस्ट्री डिपार्टमेंट के सेक्रटरी के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications