सेंसेक्स ने लगाई 116 अंकों की छलांग, रुपया हुआ 19 पैसे मजबूत
मुंबई। सितंबर के पहले हफ्ते में भी भारतीय शेयर बाजारों में उछाल जारी है। एक बार फिर सेंसेक्स ने रफ्तार पकड़ी है और ये 38,761 के आंकड़े पर पहुंच गया है। जबकि निफ्टी ने 11,700 के स्तर को पार कर लिया है। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही बेहतर कारोबार करते दिखाई दिए हैं। भारतीय शेयर बाजार अन्य एशियाई बाजारों के मुकाबले आज मजबूत रहा है।
ये भी पढ़ें: महंगाई की मार: लगातार 9वें दिन बढ़े पेट्रोल -डीजल के दाम, जानें आज की कीमत

विप्रो ने 5 साल के सबसे उच्चतर स्तर को हासिल किया और उसके शेयर 8.9 फीसदी तक बढ़ गए। जबकि HCL के शेयरों में भी उछाल देखने को मिला है। सोमवार को सुबह सेंसेक्स 38,710.88 अंकों पर पहुंच गया था जबकि निफ्टी ने भी 11,687 के स्तर को पार कर लिया। सेंसेक्स ने 116.60 अंकों की छलांग लगाई जबकि निफ्टी भी 20 अंकों की छलांग लगाकर 11700 के पार पहुंच गया।
रुपए ने की वापसी
जबकि रुपया अभी भी 70 के पार बना हुआ है और 19 पैसे मजबूत होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 70.80 पर कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन रुपया 70.99 के स्तर पर बंद हुआ था। हाल के दिनों में रुपया लगातार कमजोर हुआ है और इसके पीछे कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और डॉलर की अधिक मांग रही है जबकि अमेरिकन डॉलर के मजबूत होने से एशिया की अन्य करेंसियों पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता दिखाई दिया है।
ये भी पढ़ें: अगर आप भी दिल्ली मेट्रो में करते हैं स्मार्ट कार्ड का इस्तेमाल, तो जरूर पढ़ें ये खबर












Click it and Unblock the Notifications