महंगाई की मार: लगातार 9वें दिन बढ़े पेट्रोल -डीजल के दाम, जानें आज की कीमत
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 31 पैसे का इजाफा हुआ है वहीं डीजल की कीमत भी 39 पैसे बढ़ गई है। आज दिल्ली में पेट्रोल की नई कीमत 79.15 तो डीजल की कीमत 71.15 रुपए पहुंच गई। इन नए रेट के साथ डीजल के दाम एक बार फिर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं। बढ़ी तेल की कीमतों ने एक बार फिर से लोगों को परेशान कर दिया है, हालांकि, सरकार को उम्मीद है कि कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों की तेजी अल्पकालिक होगी और जल्दी ही इनमें गिरावट आएगी।
मेट्रो का ये है हाल
दिल्ली के अलावा मायानगरी मुंबई में पेट्रोल के दाम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए है, यहां आज पेट्रोल 86.56 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है, वहीं डीजल भी 75.54 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि कोलकाता में पेट्रोल 82.06 रुपए प्रति लीटर तो डीजल 74 रुपए हो गया है।

क्यों बढ़ रहे हैं दाम
पेट्रोल और डीजल के लागातार बढ़ते दामों के लिए गिरता रुपया और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें जिम्मेदार हैं, डॉलर के मुकाबले रुपए में लगातार गिरावट जारी है, इसके चलते ही तेल कंपनियों की लागत में भी इजाफा हो रहा है, मार्केट की जानकारी रखने वालों का कहना है कि पेट्रोल-डीजल के दामों में गिरावट फिलहाल तो नहीं होने वाली है।

सरकार का जवाब
सरकार का कहना है कि ये वृद्धि कुछ समय के लिए है और जल्द ही इसमें कटौती की जाएगी। वहीं, पेट्रोल-डीजल के दामों में वृद्धि से आम आदमी की जेब ढीली हो रही है और मंहगाई कमर तोड़ रही है। विपक्षी दल भी केंद्र सरकार पर तेल की बढ़ती कीमतों पर लगाम न लगा पाने को लेकर लगातार हमले कर रहे हैं।
-
क्या सच में खत्म हो रहा Petrol-डीजल? भरवाने से पहले जरूर जान लें सच्चाई, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान! -
Telangana Petrol Diesel Update: तेलंगाना में आखिर अचानक क्यों खाली होने लगे पेट्रोल पंप? TPDA ने दिया जवाब -
MP News: पेट्रोल-डीजल खत्म होने वाला है? जानिए सच—भोपाल समेत पूरे MP में कितना स्टॉक, क्या अभी भरवाना जरूरी? -
Beer Price Hike: शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, भारत में महंगी होगी 'Beer'! दो वजहों ने बढ़ाई लागत और खर्च -
Oil Price Surge: पेट्रोल की कीमतों पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का दावा, 'चुनाव के बाद महंगा होगा तेल' -
Pakistan Petrol Diesel Price: कंगाल पाकिस्तान में ₹335 का पेट्रोल! कितने रुपए में मिल रहा है एक LPG सिलेंडर -
Petrol Diesel Price: श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल के दाम 400 रुपये लीटर के पार, भारत में आज कितना है रेट? -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications