बजट से पहले शेयर बाजर में उछाल, सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त के साथ खुले
मुंबई। शेयर बाजार ने गुरुवार को बजट पेश होने से पहले सेंसेक्स में 170 अंकों की शानदार उछाल देखने को मिली। जिससे सेंसेक्स एक बार फिर से 36 हजार के आंकड़े को पार कर गया। वहीं निफ्टी 50 अंकों की मजबूती के साथ 11,067.25 के पार कर गया। आज वित्त मंत्री अरुण जेटली आज आम बजट 2018 पेश करेंगे। बजट की घोषणाओं का असर आज दिनभर शेयर बजार में देखने को मिलेगा। बजट पर बाजार की गति निर्भर करेगी।

बाजार में बैंकिंग, ऑटो, आईटी, पीएसयू बैंक, रियल्टी, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्युरेबल्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। सेक्टोरियल इंडेक्स की बात करें तो फार्मा को छोड़ सभी सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।
गेनर्स:
एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचपीसीएल, एचसीएल टेक, हीरो मोटो, टीसीएस और ओएनजीसी
लूजर्स:
वेदांता, भारती इंफ्राटेल, टाटा स्टील, ल्युपिन, हिंडाल्को, इंफोसिस, एनटीपीसी, आईसीआईसीआई बैंक और भारती एयरटेल












Click it and Unblock the Notifications