गिरावट के साथ खुला स्टॉक मार्केट, सेंसेक्स 100 अंक लुढ़का
मुंबई। शेयर बाजार में सोमवार की जबरदस्त बढ़त का सिलसिला मंगलवार को थम गया। आज बाजर खुलते ही सेंसेक्स में 100 अंकों की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी में भी 30 अंकों से ज्यादा गिरावट रही। सोमवार को ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेतों से मिले सपोर्ट के दम पर स्टॉक मार्केट बढ़त के साथ बंद हुआ था। हांलाकि, iशुरुआती गिरावट के बाद सेंसेक्स संभल गया। फिलहाल सेंसेक्स 60 अंकों की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी हल्की खरीदारी दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी बढ़ा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है।
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 9 पैसे की बढ़त के साथ 64.95 के स्तर पर खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपये में कल भी बढ़त देखने को मिली थी, डॉलर के मुकाबले रुपया कल 13 पैसे की बढ़त के साथ 65.04 के स्तर पर बंद हुआ था।
टॉप गेनर्स
विप्रो, भारती इंफ्राटेल, आईओसी, एचपीसीएल, बीपीसीएल, एसबीआई, भारती एयरटेल, सन फार्मा और आईसीआईसीआई बैंक
टॉप लूजर्स
टीसीएस, हिंडाल्को, भारती इन्फ्राटेल, ओएनजीसी, अल्ट्रा टेक सीमेंट, एशियन पेंट्स, एस बी आई, भेल












Click it and Unblock the Notifications