योगी का सीएम बनना शेयर बाजार को नहीं आया रास, आई गिरावट!
शेयर बाजार के कुछ दिग्गज लोगों की मानें तो योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से शेयर बाजार भी काफी निराश है, जिसका असर सोमवार को कारोबार में देखने को भी मिल रहा है।
नई दिल्ली। जहां एक ओर विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत पर शेयर बाजार में जश्न का माहौल देखा गया था, वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बनाए जाने के बाद शेयर बाजार में गिरावट नजर आ रही है। यूं तो इस गिरावट को कुछ लोग आइडिया-वोडाफोन के मर्जर से भी जोड़ कर देख रहे हैं, लेकिन वास्तव में शेयर बाजार में आ रही गिरावट का मुख्य कारण मुनाफावसूली है। पिछले कुछ दिनों में शेयरों में आई तेजी के बाद सोमवार को जब बाजार खुले तो निवेशकों ने मुनाफावसूली करनी शुरू कर दी।

सोमवार सुबह सेंसेक्स 29,653.54 के स्तर पर खुला था। हालांकि, यह स्तर शुक्रवार को बंद हुए सेंसेक्स के स्तर से करीब 5 अंक अधिक था, लेकिन कारोबार शुरू होने के कुछ ही पलों में इसमें गिरावट देखी जाने लगी। दोपहर 1 बजे तक सेंसेक्स में करीब 150 अंकों तक की गिरावट देखी गई। वहीं दूसरी ओर निफ्टी भी सुबह तो करीब 6 अंकों की मजबूती के साथ खुला था, लेकिन चंद ही पलों में गिरावट दिखाई देने लगी। दोपहर 1 बजे तक निफ्टी में करीब 40 अंकों तक की गिरावट देखने को मिली। ये भी पढ़ें- आईटी कंपनी कॉग्निजेंट करेगी 6000 एंप्लॉईज की छंटनी
योगी का सीएम बनना हो सकता है वजह?
शेयर बाजार के कुछ दिग्गज लोगों की मानें तो योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने से शेयर बाजार भी काफी निराश है, जिसका असर सोमवार को कारोबार में देखने को भी मिल रहा है। वहीं दूसरी ओर कुछ मानते हैं कि शेयर बाजार की इस गिरावट का योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से कुछ लेना-देना नहीं है। उनका मानना है कि निवेशक भारत को अच्छी तरह से समझते हैं और वह परफॉर्मेंस का इंतजार करेंगे, ना कि योगी के सीएम बनने से निराश हो जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications