शुरुआती बढ़त के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 50 अंक तक लुढ़का
मुंबई। पिछले सप्ताह की भारी गिरावट के बाद सोमवार को लगभग 93 अंकों की बढ़त के साथ 33,269 पर खुला लेकिन यह बढ़त अधिक देर तक नहीं टिक सकी, सेंसेक्स ने 50 अंक नीचे गिरकर 33,125.32 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी शुरुआती 20 अंक की तेजी को बरकरार नहीं रख पाई। 10 अंक गिरकर निफ्टी 10,184.80 पर कारोबार कर रही है।

शुरुआती कारोबार में आईटी को छोड़ सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी देखने को मिल रही है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.21 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
सप्ताह के पहले कारोबारी दिन रुपए की कमजोर शुरुआत हुई। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे की गिरावट के साथ 65.07 के स्तर पर खुला। शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया बिना किसी बदलाव के 64.93 के स्तर पर बंद हुआ था।
शेयरों में उछाल
एचयूएल, मारुति सुजुकी, सन फार्मा, सिप्ला, एलएंडटी और एचडीएफसी
शेयरों में गिरावट
आईओसी, बीपीसीएल, एचपीसीएल, बजाज ऑटो, कोल इंडिया, इंडियाबुल्स हाउसिंग, एशियन पेंट्स, अदानी पोर्ट्स और हीरो मोटो












Click it and Unblock the Notifications