बाजार खुलते ही 150 अंक नीचे गिरा सेंसेक्स, निफ्टी 10150 के स्तर पर

मुंबई। दो दिन की तेजी के बाद बुधवार को शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। बुधवार को शेयर बाजार के खुलते ही सेंसेक्स में 153 अंकों की गिरावट देखने को मिली। फिलहाल सेंसेक्स 163 अंको की गिरावट के साथ 33,010 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 50.55 प्वाइंट घटकर 10133.60 पर ट्रेड हो रहा है। बाजार में आज सभी सेक्टर इंडेक्स में कमजोरी देखी जा रही है, सबसे ज्यादा गिरावट मेटल इंडेक्स में देखने को मिली है।

sensex
शुरुआती कारोबार में लार्जकैप शेयरों के साथ मिडकैप औऱ स्मॉलकैप शेयरों में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। मेटल, बैंकिंग, आईटी, कैपिटल गुड्स, ऑयल एंड गैस पावर और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखने को मिल रही है। अमेरिकी बाजारों से मिले संकेतों से बुधवार को एशियाई बाजारों में कमजोरी देखने को मिल रही है। सिंगापुर का एसजीएक्स निफ्टी इंडेक्स 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 10,146.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जापान का बाजार निक्केई 378 अंक गिरकर 20,940 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार के कारोबार में टेक्नोलॉजी शेयरों में गिरावट से अमेरिकी बाजार लुढ़ककर बंद हुए। डाओ जोंस 345 अंक गिरकर 23,858 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं भारतीय रुपये ने आज मजबूत शुरुआत की है। डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 64.88 के स्तर पर खुला है। वहीं, कल के कारोबारी सत्र में डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे लुढ़क कर 64.98 पर बंद हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+