गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, रुपए में आज फिर गिरावट, 71.33 का हुआ डॉलर
मुंबई। सोमवार को शुरूआती तेजी के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की फिसले। सेंसेक्स जहां 332.55 अंक गिरकर 38,312.52 पर बंद हुआ था वहीं, निफ्टी 98 अंक गिरकर 11582 पर बंद हुआ था। जबकि सोमवार को सेंसेक्स ने 116 अंकों और निफ्टी ने 36 अंकों की छलांग लगाई थी। वहीं, मंगलवार को भी सेंसेक्स में गिरावट जारी रही और ये 34.20 अंक फिसलकर 38,278.32 पर खुला जबकि निफ्टी 27 अंक गिरकर 11,554.80 पर खुला।
ये भी पढ़ें: राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए 45 शिक्षकों से आज संवाद करेंगे पीएम मोदी

वहीं, सोमवार को रुपया 22 पैसे गिरकर 71.21 पर बंद हुआ था। जबकि मंगलवार को भी रुपए में गिरावट दर्ज की गई और ये 12 गिरकर 71.33 पर पहुंच गया। हाल के दिनों में रुपया लगातार कमजोर हुआ है और इसके पीछे कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी और डॉलर की अधिक मांग रही है जबकि अमेरिकन डॉलर के मजबूत होने से एशिया की अन्य करेंसियों पर भी इसका गहरा प्रभाव पड़ता दिखाई दिया है।
अगर रुपये में गिरावट का दौर जारी रहती है तो फिर विदेशी निवेशक भी शेयर बाजार से अपना पैसा निकाल सकते हैं। इससे जिन लोगों ने बड़ी कंपनियों में अपना पैसा लगा रखा है, उनको नुकसान होगा। क्योंकि डॉलर खींचने के बाद कंपनियों के शेयर का दाम गिर जाएगा। डॉलर की कीमतें बढ़ने से भारत को ज्यादा कीमत चुकानी पड़ेंगी। आयात महंगा होगा तो ऑयल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ा सकती हैं। जिससे देश में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी, पीएनजी के दामों में इजाफा हो सकता है।
ये भी पढ़ें: विकास दर घटने के लिए नोटबंदी नहीं रघुराम राजन की नीतियां जिम्मेदार: नीति आयोग उपाध्यक्ष












Click it and Unblock the Notifications