रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा बाजार, सेंसेक्स 135 अंक चढ़कर खुला
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर ऑटो, स्टील और बैंकों के शेयर में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और कोल इंडिया व कोटकबैंक के शेयरों में तेजी नजर आ रही है।
नई दिल्ली। शेयर बाजार में रोज ही एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। मंगलवार को शेयर बाजार एक नए शिखर पर खुला लेकिन ये तेजी ज्यादा समय तक बनी नहीं रह पाई। शुरुआती कारोबार में तेजी से निफ्टी ने पहली बार 10,650 के आंकड़े को पार किया। वहीं कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने जहां 34487.52 प्वाइंट्स का स्तर छुआ, वहीं निफ्टी 10,659.15 तक गया। बाजार में ऊपरी स्तरों पर प्रॉफिट बुकिंग की वजह से सेंसेक्स और निफ्टी की तेजी गायब हो गई है। सेंसेक्स ऊपरी स्तर से 144 अंक फिसल गया। वहीं निफ्टी ऊपर से 43 अंक लुढ़का।

मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुले
सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और वाहन (ऑटो) कंपनियों में लिवाली के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुले। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 135अंक यानी 0.39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 34,488 अंक की नई ऊंचाई को छू गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 36 अंक की तेजी के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर 10,659 अंक की नई ऊंचाई को छू गया।

ऑटो, स्टील और बैंकों के शेयर में तेजी दिख रही है
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर ऑटो, स्टील और बैंकों के शेयर में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और कोल इंडिया व कोटकबैंक के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स पर भी कोल इंडिया में तेजी नजर आ रही है। कारोबार में फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 25,660 अंक पर कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार ने इस कारोबारी हफ्ते की रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर शुरुआत की है। सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार बंद भी ऑलटाइम हाई पर हुआ।

इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा
मंगलवार के कारोबार में इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स में 5 फीसदी का अपर सर्किट लगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैंकरप्ट कंपनी को खरीदने के लिए वेंदाता ने सबसे ज्यादा बोली लगाई है। इलेक्ट्रोस्टील स्टील्स को खरीदने की दौर में टाटा ग्रुप भी शामिल है। इस खबर से बीएसई पर स्टॉक 4.98 फीसदी बढ़कर 6.75 रुपए के भाव पर पहुंच गया।

सोमवार को 34,353 का रिकॉर्ड स्तर को छुआ था
सोमवार को सेंसेक्स ने 199 अंकों की बढ़ोतरी के साथ 34,353 का रिकॉर्ड स्तर छुआ था। वहीं, निफ्टी भी 65 अंकों की बढ़त के साथ पहली बार 10624 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 34,385.67 का आंकड़ा भी छुआ। वहीं, निफ्टी 10,631.20 के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंचा।अमेरिकी बाजार में आई तेजी से एशियाई बाजारों में भी रिकॉर्ड तेजी देखने को मिली। इसका सीधा फायदा घरेलू शेयर बाजार को मिला।
-
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
SRH vs PBKS: पंजाब किंग्स टीम ने हैदराबाद के खिलाफ मैच में क्यों पहनी काली पट्टी? दुखद घटना कर देगी भावुक












Click it and Unblock the Notifications