सेंसेक्स ने छुआ नया रिकॉर्ड, 34,565 के पार, निफ्टी भी 10,650 पहुंचा

नई दिल्लीः बुधवार को सेंसेक्स तेजी के साथ खुला। नया इतिहास रचते हुए सेंसेक्स 34565 के पार चला गया, वहीं निफ्टी भी 10650 के पार पहुंच गया। कल भी प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स तेजी के साथ खुला था। कल सुबह 10.30 बजे तक सेंसेक्स में 49.97 अंकों की मजबूती देखी गई थी। इस मजबूती के बाद सेंसेक्स 34,402.76 हो गया था, वहीं निफ्टी भी इस समय तक 1.90 अंकों की बढ़त के साथ 10,625.50 का कारोबार कर रहा था।

Sensex hits new high, rises over 100 points to 34,565; Nifty near 10,650

सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) और वाहन (ऑटो) कंपनियों में लिवाली के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार जोरदार तेजी के साथ खुले। बंबई शेयर बाजार (बीएसई) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 135अंक यानी 0.39 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 34,488 अंक की नई ऊंचाई को छू गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी भी 36 अंक की तेजी के साथ अब तक के सर्वोच्च स्तर 10,659 अंक की नई ऊंचाई को छू गया।

शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर ऑटो, स्टील और बैंकों के शेयर में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स, टाटा स्टील और कोल इंडिया व कोटकबैंक के शेयरों में तेजी नजर आ रही है। सेंसेक्स पर भी कोल इंडिया में तेजी नजर आ रही है। कारोबार में फार्मा, मीडिया, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, कैपिटल गुड्स और ऑयल एंड गैस शेयरों में दबाव नजर आ रहा है।

बैंक निफ्टी 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 25,660 अंक पर कारोबार कर रहा है। घरेलू शेयर बाजार ने इस कारोबारी हफ्ते की रिकॉर्ड हाई पर पहुंचकर शुरुआत की है। सोमवार को रिकॉर्ड स्तर पर शुरुआत करने के बाद शेयर बाजार बंद भी ऑलटाइम हाई पर हुआ।

यह भी पढ़ें- भारी बारिश के चलते कैलिफोर्निया में 13 लोगों की मौत, हजारों बेघर

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+