Share Market: जारी रहेगी रफ्तार, सेंसेक्स जल्द होगा 100000 के पार, रखें इन बातों का ख्याल

Share Market: जारी रहेगी रफ्तार, सेंसेक्स जल्द होगा 100000 के पार, रखें इन बातों का ख्याल

नई दिल्ली, 24 सितंबर। आज शेयर बाजार ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ। सेंसेक्स 60000 के आंकड़े को पार कर गया। सेंसेक्स को 50000 से 60000 तक पहुंचने में 8 महीने का वक्त लगा। सेंसेक्स की ये रफ्तार अब तक की सबसे तेज रफ्तार है। वहीं बाजार जानकारों का कहना है कि ये तेजी अभी कुछ दिन और जारी रहेगी। बाजार जानकारों के मुताबिक शेयर बाजार सेंसेक्स की ये तेजी इसे 1 लाख के आंकड़े तक पहुंचा सकती है। सेंसक्स जल्द 100000 तक पहुंच सकता है।

 Sensex hits Historical 60000, Soon it will touch 100000 milestone but dont forget expert warning Sensex hits Historical 60000, Soon it will touch 100000 milestone but dont forget expert warning

Recommended Video

    Share Market : शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर, Sensex पहली बार 60 हजार अंक के पार | वनइंडिया हिंदी

    बाजार जानकारों की माने तो शॉर्ट-टर्म में मार्केट में करेक्शन की उम्मीद है। एक्सपर्ट्स की माने तो वर्तमान में शेयर बाजार के हालात बहुत हद तक 2003-07 से बुल मार्केट से मिलते जुलते हैं। बाजार जानकार मानते हैं कि अभी भारतीय बाजार की स्थिति ग्लोबल मार्केट में अच्छी है। वैश्विक बाजार में हमारी मजबूत अपट्रेंड हैं, लेकिन सावधानी की जरूरत है। शॉर्ट टर्म में करेक्शन की संभावना है। वहीं आने वाले दिनों में क्रूड ऑयल की कीमत, यूएस बॉन्ड जैसे कारक बाजार को प्रभावित कर सकते हैं, जिसक कारण शॉर्ट टर्म में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। बाजार जानकारों की माने तो सेंसेक्स 1 लाख तक के आंकड़े को छू सकता है।

    स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीणा की माने तो फिलहाल भारतीय बाजार सभी चिंताओं को पीछे छोड़कर तेजी का दौर की ओर बढ़ चुका है। साल 2003-2007 की तरह ही तेजी का बाजार बना हुआ है, जो अगले 2 से 3 साल जारी रहने की उम्मीद है। आपको बता दें कि शुक्रवार को सेंसेक्स कारोबार खत्म करने के साथ 163.11 अंकों की तेजी के साथ 60,048.47 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 17853.20 पर बंद हुआ।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+