Sanjiv Bhasin कितने अमीर? SEBI का शिकंजा, शेयर मार्केट हेरफेर के आरोप में प्रतिबंध! जानें परिवार में कौन-कौन?
Sanjiv Bhasin Net Worth: भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 17 जून 2025 को मशहूर मार्केट एक्सपर्ट संजीव भसीन और 11 अन्य लोगों पर शेयर बाजार में हेरफेर के आरोप में बड़ा एक्शन लिया। सेबी ने इन्हें प्रतिभूति बाजार से प्रतिबंधित कर दिया और 11.37 करोड़ रुपये की अवैध कमाई जब्त करने का आदेश दिया।
सेबी का आरोप है कि भसीन ने टीवी चैनलों और सोशल मीडिया पर शेयर सिफारिशों के जरिए कीमतों में हेरफेर किया। आइए जानते हैं संजीव भसीन कितने अमीर? संजीव के परिवार के बारे कौन-कौन?

सेबी का क्या है आरोप?
सेबी की 149 पेज की अंतरिम रिपोर्ट के मुताबिक, भसीन ने RRB मास्टर सिक्योरिटीज दिल्ली के जरिए पहले शेयर खरीदे, फिर 'ज़ी बिज़नेस', 'ईटी नाउ', और IIFL टेलीग्राम चैनल पर इन्हीं शेयरों को खरीदने की सलाह दी। उनकी सिफारिशों से शेयरों की कीमतें बढ़ीं, जिसके बाद वे इन्हें बेचकर मुनाफा कमाते थे। यह 'पंप एंड डंप' स्कीम का हिस्सा था। सेबी ने 13-14 जून 2024 को NCR में छापेमारी कर व्हाट्सएप चैट और ऑडियो रिकॉर्डिंग जैसे सबूत जुटाए। भसीन के चचेरे भाई ललित भसीन और RRB मास्टर सिक्योरिटीज के MD आशीष कपूर ने इस स्कीम में मदद की। सेबी ने भसीन और अन्य नोटिसियों के बैंक और डीमैट खातों को फ्रीज कर दिया। उन्हें 21 दिनों में जवाब देने और सुनवाई का अनुरोध करने का मौका दिया गया है।
Who is Sanjiv Bhasin: कौन हैं संजीव भसीन?
संजीव भसीन का जन्म 25 अक्टूबर 1962, नई दिल्ली में हुआ। इनके पिता विश्वास भसीन और माता शीना भसीन हैं। संजीव ने प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से ही हासिल की है। इसके बाद बी.कॉम (ऑनर्स), श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से किया। HB Group Ltd. में 18 साल तक निदेशक रहे। Deutsche Bank (2005-2009) और ICICI Direct/NDTV (2011) में रणनीतिक भूमिकाएं रहीं। मई 2015 से IIFL सिक्योरिटीज के गुरुग्राम ब्रांच में निदेशक (2017-2022), फिर 2022 से 17 जून 2024 तक सलाहकार रहे।
Sanjiv Bhasin Net Worth: संजीव भसीन कितने अमीर?
- मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुमानित नेट वर्थ ~₹5 करोड़, वार्षिक आय ₹50 लाख।
- हॉबीज: क्रिकेट (स्कूल में कप्तान), जॉगिंग, फिटनेस, और 2001 से ज्योतिष अध्ययन (Indian Council of Astrological Sciences से चार मान्यताएं)
Sanjiv Bhasin Children संजीव भसीन के कितने बच्चे?
- पिता: विश्वास भसीन
- माता: शीना भसीन
- बहन: नीरज भसीन देव, फैशन डिज़ाइनर
- पत्नी: राशी भसीन (विवाह: 17 फरवरी 1991)
बच्चे:
- शिवराज भसीन (बड़ा बेटा): निजी जानकारी उपलब्ध नहीं
- राघव भसीन (छोटा बेटा): IIFL सिक्योरिटीज में डेटा एनालिस्ट
- Siya Bhasin:सिया भसीन (बेटी): अभी पढ़ाई कर रही हैं, शिक्षा का विवरण सार्वजनिक नहीं
सोशल मीडिया पर चर्चा
सेबी के इस एक्शन के बाद X पर यूजर्स ने भसीन को 'फ्रॉडस्टर' तक कहा। एक पोस्ट में लिखा कि संजीव भसीन ने सस्ते में शेयर खरीदकर टीवी और सोशल मीडिया पर सलाह दी, फिर महंगे में बेचे। कई यूजर्स ने सेबी के फैसले को 'उचित' बताया।
क्या है विवाद?
सेबी ने भसीन पर फ्रंट-रनिंग और PFUTP (Prohibition of Fraudulent and Unfair Trade Practice) नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया। जांच जनवरी 2020 से जून 2024 तक की अवधि को कवर करती है। भसीन ने IIFL को सेबी जांच की जानकारी दी, लेकिन विवरण नहीं बताया। IIFL ने स्पष्ट किया कि भसीन उनके बोर्ड में नहीं थे और उनका कॉन्ट्रैक्ट 17 जून 2024 को स्वास्थ्य कारणों से खत्म हुआ।
ये भी पढ़ें- शेयर बाजार में ठगों की होगी छुट्टी, सेबी ला रहा है नया 'SEBI Check' टूल और वेरिफाइड UPI सिस्टम












Click it and Unblock the Notifications